Categories: मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: 33 साल की हुईं बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज 33 साल की हो गई हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को पटना (बिहार) में हुआ था। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी की शिक्षा मुंबई में हुई है। उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्‍नातक की पढ़ाई की और उसके बाद अपना करियर बनाने में लग गई।
सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘दिल ले के देखो’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी। साल 2010 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ से सोनाक्षी ने अभिनय जगत में कदम रखा। ‘दबंग’ सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अभिनय को सभी ने सराहा और उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। इसके साथ ही सोनाक्षी ने खुद को फिल्म जगत में भी स्थापित कर लिया। इसके बाद सोनाक्षी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने फिल्म जगत के कई बड़े कलाकारों जैसे अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रभुदेवा आदि के साथ काम किया। सोनाक्षी ने हिंदी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सोनाक्षी की प्रमुख फिल्मों में रावड़ी राठौर, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, फॉर्स 2, हैप्पी फिर भाग जायेगी, मिशन मंगल, लाल कप्तान आदि शामिल हैं।
फिल्मों के साथ-साथ सोनाक्षी छोटे पर्दे पर भी नजर आई। वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो नच बलिये में जज की भूमिका में नजर आई। सोनाक्षी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। सोनाक्षी के चाहने वालों की संख्या लाखो में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आयेंगी।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago