डॉ. उदय प्रताप​ सिंह पुन: ए​क वर्ष के लिए हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने डॉ. उदय प्रताप सिंह को पुन: एक वर्ष के लिए प्रयागराज स्थित हिंदुस्तानी एकेडमी का अध्यक्ष नामित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि राजभाषा हिंदी की बहुआयामी समृद्धि के लिए निर्मित हिंदुस्तानी एकेडमी के सहज संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने डॉ. उदय प्रताप सिंह को संस्था के अध्यक्ष पद पर पुनः एक वर्ष के लिए नियुक्त करने का आदेश दिया है।
हिंदुस्तानी एकेडमी राजभाषा हिंदी, उसके साहित्य तथा ऐसे अन्य रूपों और शैलियों जैसे उर्दू, ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेली आदि के उत्थान के लिए कार्य करती है। इन भाषाओं पर संगोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, कार्यशालाओं एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से निरन्तर कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। एकेडमी नामित पुरस्कारों द्वारा साहित्यकारों के मनोबल को ऊंचा करने का भी कार्य करती है।
एकेडेमी ने नए प्रतिष्ठित पुरस्कारों के जरिए अपनी गौरवशाली परंपरा को फिर नया आयाम देने का काम भी किया है। एकेडेमी ने कई वर्षों से बंद पुरस्कार परम्परा को न केवल नए सिरे से शुरू किया बल्कि घोषित पुरस्कारों की धनराशि में वृद्धि की है। साथ ही कई नए नामित पुरस्कार भी शुरू किये हैं।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago