Categories: खेल

हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा रानी रामपाल का नाम

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है,जबकि उनके साथी वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। हॉकी इंडिया ने मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए आरपी सिंह और तुषार खांडकर की सिफारिश की और कोच बीजे करिअप्पा और रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया।

रानी, जो पहली भारतीय थीं, जिन्हें वर्ष 2019 विश्व खेल एथलीट के लिए नामित किया गया था, ने इससे पहले 2016 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में पद्म श्री पुरस्कार जीता है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए 01 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर, 2019 तक के प्रदर्शन को आधार माना गया है।

इस दौरान रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। रानी ने एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर 2019 में भारत के लिए विजयी गोल करके टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन दिलाया था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, “राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाले सरदार सिंह आखिरी हॉकी खिलाड़ी थे। रानी ने महिला हॉकी में नए मानदंड स्थापित किए हैं और हम महसूस करते हैं कि वह शीर्ष पुरस्कार के योग्य हैं। हम 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार के लिए वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह का समर्थन करने के लिए खुश हैं।”

उन्होंने कहा,“आरपी सिंह और तुषार खांडकर को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामित किया गया है और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित कोच बीजे करिअप्पा और रोमेश पठानिया ने खिलाड़ियों, प्रशासकों और प्रशिक्षकों के रूप में भारतीय हॉकी में योगदान दिया है। वे खेल को बनाने और हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं। हॉकी इंडिया गर्व और खुशी के साथ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए इन नामों की सिफारिश करता है।”

भारत के लिए 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं वंदना और 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुकीं मोनिका हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स, टोक्यो 2020 ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट और भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वालिफायर में भारत की जीत की सूत्रधार थीं।

भारतीय पुरुष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट 2020 में उन्होंने मनप्रीत सिंह की जगह कप्तानी की थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago