Categories: खास खबर

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख के पार, 8,909 नए मामले

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,909 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। पिछले चार दिनों से लगातार 8 हजार से ज्यादा के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,07,615 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 217 मौतें दर्ज हुई हैं।
इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5815 तक पहुंच गई है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,01,497 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4776 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक देश में कुल एक लाख तीन सौ तीन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई।

मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31, नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 8420 हो गई है। अब तक 5221 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

यह तस्वीर भोपाल की है। अनलॉक-1 के दौरान यहां रेड जोन इलाकों को छोड़कर बाकी जगह बाजार खुल गए हैं। मंगलवार को यहां लोग खरीदारी करते हुए।

 

महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।

यह तस्वीर मुंबई के बांदा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की है। यहां एक अस्थायी कोविड सेंटर बनाया गया है, लेकिन निसर्ग तूफान की वजह से यहां के मरीजों को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम कोविड सेंटर शिफ्ट किया गया। प्रशासन का कहना है कि बुधवार को निसर्ग तूफान आने के दौरान 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

उत्तर प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश में अब तक 8729 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार: प्रदेश में मंगलवार को 151 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24 लोग जान गंवा चुके हैं।

राजस्थान: यहां मंगलवार को कोरोना के 272 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पाली और कोटा में 13-13 मिले। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373 पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।

यह तस्वीर जयपुर के हवा महल की है। मंगलवार को यहां कई लोग पहुंचे, लेकिन सभी की एंट्री के पहले स्क्रीनिंग की गई।

 

उधर, covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,820 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।

संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago