Categories: Photo Gallery

चक्रवाती तूफान निसर्ग : महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से तस्वीरें

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग दोपहर करीब 1 बजे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया। इलाके में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अलीबाग, रायगढ़, मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने और नुकसान की खबर है। उधर, रत्नागिरी के मिराया बीच में तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया। ऐसी ही तस्वीरें महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से आ रही हैं…

यह तस्वीर अलीबाग की है। तेज हवाओं की वजह से कई जगह टीन शेड उड़ गईं।
अलीबाग में रोड किनारे खड़े रेहड़ी वालों के ठेले भी तेज हवाओं की वजह से पलट गए।
अलीबाग में जब तूफान पहुंचा तब हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यहां कई पेड़ गिर गए। कार, वाहन और घरों को नुकसान पहुंचा।
यह तस्वीर अलीबाग की है। निसर्ग तूफान सबसे पहले यहीं टकराया। सुबह से पुलिस यहां के बीच पर निगरानी कर रही थी। अलीबाग से 6 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है। करीब तीन हजार स्कूल और पंचायत भवनों में लोगों को ठहराया गया है।
मुंबई के भायखला में तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ गया। यह दो कारों पर जा गिरा। अच्छा रहा कि किसी को चोट नहीं लगी।
मुंबई के कालाचौकी इलाके में तेज हवाओं की वजह से पेड़ एक टैक्सी समेत 3 कार पर गिर गया।
मुंबई के तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को बृहन्मुंबई महा नगरपालिका (बीएमसी) के वाहनों से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
यह तस्वीर मुंबई के वर्सोवा बीच की है। यहां लोगों को बुधवार सुबह लाउडस्पीकर से एनाउंस कर सुरक्षित जगह जाने को कहा गया।
यह तस्वीर गिरगांव चौपाटी की है। यहां मंगलवार रात से ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुलिस लगातार गश्त लगाती रही।
यह तस्वीर रत्नागिरी की है। तेज हवाओं और हाई टाइड की वजह से एक जहाज फंस गया।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago