Categories: देश

24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए, 260 की मौत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि मंत्रालय के कई अफसर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में एहतियात के तहत अब से बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी।

देश के रक्षा सचिव अजय कुमार भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। बुधवार देर रात उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय में अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अजय कुमार और उनके साथ काम करने वाले 35 अफसरों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य के विभाग के मुताबिक, राज्य में बुधवार को 168 नए पॉजिटिव मिले। इनमें भोपाल में 41, ग्वालियर और इंदौर में 27-27 संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई। वहीं, मरने वालों को आंकड़ा 371 हो गया।

अनलॉक-1 के दौरान जबलपुर में रेस्त्रां खुल गए हैं, लेकिन वे फूड की होम डिलीवरी ही कर सकते हैं।

 

महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को 2560 मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 74 हजार 860 हो गई। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत हुई। इसमें से अकेले मुंबई में 49 मरीजों ने दम तोड़ा।महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 47 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्य में अब तक 2,556 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में बुधवार को 168 संक्रमित मिले। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 8588 हो गई है। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 371 हो गई।

यह तस्वीर प्रयागराज की है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन के तहत हाल में नियुक्त हुए शिक्षकों की बुधवार को काउंसलिंग हुई।

 

बिहार: राज्य में बुधवार को 230 पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें खगड़िया में 85, सीतामढ़ी में 14, समस्तीपुर में 14, भागलपुर 10, दरभंगा 11, सहरसा में 4 और राजधानी पटना में 2 संक्रमित मिले। अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बिहार में दूसरे राज्यों से प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पटना पहुंचीं।

 

राजस्थान: राजस्थान में बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 88, जयपुर में 55, जोधपुर में 20, नागौर में 19, अलवर में 13, सीकर में 7, सिरोही और टोंक में 3-3 संक्रमित मरीज मिले।

यह तस्वीर ब्यावर की है। बुधवार को एक परिवार जुगाड़ की तीन पहिया गाड़ी से उत्तरप्रदेश से यहां पहुंचा।

 

उधर, Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।

संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago