Categories: खास खबर

दो लाख 26 हजार के पार : देश में कोरोना के आए 9851 नए मरीज, मरने वालों की संख्या हुई 6348

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब दो लाख 26 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9851 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक का सबसे ज्यादा बढ़ोतरी का आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,26,770 पर पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 273 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6348 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,10,960 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5355 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 1,09,462 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश: यहां गुरुवार को 174 पॉजिटिव मरीज मिले और 6 लोगों की जान गई। भोपाल में 58, इंदौर में 36, बुरहानपुर में 11, सागर और नीमच में 10-10 जबकि ग्वालियर में 7 संक्रमित बढ़े हैं।भोपाल में मरीजों की संख्या 1630 हो गई। उधर, राज्य में अब तक 8762 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। 377 ने जान गंवाई।

यह तस्वीर भोपाल के एक सलून की है। यहां की ज्यादातर दुकानों में स्टाफ प्रोटेक्टिव किट पहनकर काम रहा है।

 

महाराष्ट्र: यहां गुरुवार को 2933 नए मामले सामने आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 123 लोगों की मौत हुई और 1352 ठीक हुए। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 77 हजार 793 तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ही 44 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राज्य में अब तक 2710 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई।

मुंबई में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए यहां सीआईएसएफ की तैनाती की गई है। मरीन ड्राइव पर सुबह-सुबह अफसर और जवान पैदल मार्च करते।

 

बिहार: प्रदेश में गुरुवार को 126 पॉजिटिव मरीज सामने आए और 3 की मौत हुई। खगड़िया में 12, पूर्णिया में 13, गोपालगंज में 10, पटना में 5 जबकि बांका, गया, सहारसा और मधेपुरा में 4-4 संक्रमित मिले। राज्य में अब मरीजों की संख्या 4452 हो गई है। 28 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

उत्तर प्रदेश: राज्य में गुरुवार को 367 संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 300 से ज्यादा बढ़ी। इन नए केसों में 62 प्रवासी श्रमिक हैं। अब तक 2466 प्रवासी श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 9237 हो गया, जबकि 245 मरीजों की मौत हुई है।

यह तस्वीर लखनऊ हाईकोर्ट के परिसर स्थित मंदिर की है। मंदिर को रोज सैनिटाइज किया जाता है। अभी यहां पुजारी को छोड़कर किसी और को आने की अनुमति नहीं है।

 

राजस्थान: यहां गुरुवार को 210 नए मरीज सामने आए और 4 की मौत हुई। भरतपुर में 49, जोधपुर में 29, चूरू में 25, जयपुर और सीकर में 12-12 जबकि कोटा में 7 पॉजिटिव मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 9862 हो गई है। प्रदेश में अब तक 213 मरीज जान गंवा चुके हैं।

देश में मध्य प्रदेश संक्रमितों के मामलों में छठवें से सातवें नंबर पर आ गया है। पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश आगे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। उसने मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पूरे देश की तुलना में मध्य प्रदेश में लगभग 2% नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जबकि पहले यह 8% तक थे। राज्य का रिकवरी रेट 64.3% हो गया है, जबकि देश 47.9% है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago