Categories: खास खबर

नौसेना ने 700 नागरिकों को मालदीव से सुरक्षित निकाला, भारत लौटा आईएनएस जलाश्व

नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु’ के तीसरे चरण में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व शुक्रवार को मालदीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। 700 भारतीयों के साथ यह जहाज सात जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचेगा।
मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए आईएनएस जलाश्व गुरुवार को सुबह राजधानी माले पहुंच गया था। शुक्रवार को पोर्ट ऑफ माले में पहुंचने पर भारतीयों को जहाज पर सवार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नौसेना के जहाज से भारत आने वाले यात्रियों की चेक-इन और जांच-पड़ताल वेलना एयरपोर्ट पर पूरी की गई। इसके बाद नौसेना की बसों से उन्हें बंदरगाह पर पहुंचाया गया। कुछ लोग अपने साधनों से भी बंदरगाह पहुंचे।
मालदीव में भारत मिशन के स्वयंसेवकों ने हवाई अड्डा क्षेत्र में पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत किया और आईएनएस जलाश्व में सवार होने से पहले औपचारिकताएं पूरी कीं। यात्रियों के सामान को जहाज पर लोड करने से पहले सेनेटाइज किया गया और यात्रियों की स्वस्थता की पहचान के लिए उनके हाथों में एक मुहर भी लगाई गई। जहाज पर चढ़ने से पहले उनका सामान अलग से लोड करने की व्यवस्था की गई। महिलाओं और बच्चों को जहाज पर सवार करने में प्राथमिकता दी गई।
देर शाम भारत के लिए रवाना होने से पहले तटबंध के दौरान मालदीव के तटरक्षक बल के कमांडेंट कर्नल मोहम्मद सलीम ने जहाज का दौरा किया। भारत सरकार के ‘मिशन वंदे भारत’ के तहत मालदीव और श्रीलंका से लगभग 2700 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक भारतीय तटों पर वापस लाएगा। यात्रा के दौरान जहाज पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
मालदीव से 700 यात्रियों को लेकर शुक्रवार देर शाम रवाना हुए आईएनएस जलाश्व के सात जून को तूतीकोरिन पहुंचने की उम्मीद है। सभी भारतीयों को तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह में उतारकर राज्य अधिकारियों को देखभाल के लिए सौंपा जाएगा।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago