सैय्यद मोहम्मद अब्बास
कोरोना वायरस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार भी कोरोना के आगे बेबस नजर आ रही है। इस वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर मजबूर है। मोदी सरकार ने शनिवार की रात को लॉकडाउन-5 की घोषणा की है लेकिन यह लॉकडाउन पहले की तुलना में अलग होगा। इसलिए लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 कहा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं को फिर से बहाल किया जा सकता है लेकिन कोरोना काल में सुरक्षित सफर चुनौती भरा हो सकता है।
माना जा रहा है कि सबकुछ धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगा। पीएम मोदी ने भी कहा कि अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है, खुल गया है। ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उधर योगी सरकार का भी लॉकडाउन- 5.0 यानी अनलॉक-1 पर बयान सामने आ रहा है।
योगी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द बस और टैक्सी सेवाएं शुरू की जा सकती है। जानकारी के अनुसार शहर में अब दोबारा रौनक लौट सकती है।
इसके लिए सडक़ों पर पहले से ज्यादा भीड़ भी देखने को मिलेगी। इस वजह से के ऑटो, ओला, उबर और सिटी बसों के साथ ही ई रिक्शा भी सडक़ों पर दौड़ेगा। दूसरी ओर रोडवेज की बसों से लोगों का सफर शुरू हो सकता है। सबसे अहम बात यह है कि अभी कोरोना इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है। इसलिए सभी लोगों को कोरोना वायरस को रोकने के लिए कड़े इंतेजाम करने होंगे।
लॉकडाउन-5.0 यानी अनलॉक-1 में कई चीजों को सरकार छूट देने जा रही है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू होगा लेकिन इस दौरान खाास सावधानी बरतनी होगी। ऑटो, ओला, उबर को सेनेटाइज करना होगा। इतना ही नहीं बिना मास्क वालों पर सख्ती करनी होगी।
ऑटो, ओला, उबर में जो भी सफर करेगा उसे अपने हाथों को सेनेटाइज करना होगा। जानकारी के मुताबिक जो भी लोग इससे सफर करेगे उनका पूरा ब्यौरा भी रखना होगा। इसके तहत मोबाइनल नंबर और अन्य जानकारी लेनी होगी अपने रजिस्टर में नोट करना होगा।
इस दौरान ड्राइव और पैसेंजर्स को मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके बगैर कोई भी सफर नहीं कर सकता है। उधर परिवहन विभाग भी इन पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर अपनी पैनी नजर रखेगा। सरकार जो भी गाइडलाइन तय करेगी उसे सख्ती से पालन करना होगा। खासकर ऑटो, टैम्पो, ओला अबर पर आरटीओ नजर रखेगा।
राजधानी लखनऊ में करीब 180 सिटी बसें चलती है और 31 रूटों पर दौड़ती है। अगर कोरोना काल में यह बहाल होगी तो खास रणनीति बनानी होगी। बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को पूरी तरह से चौंकाना रहना होगा।
बसों के गेट पर चढऩे-उतरने के लिए विशेष ध्यान रखना होगा। इतना ही नहीं इस दौरान एंट्री प्वाइंट पर सेनेटाइजर का रखना होगा। इसके आलावा हर स्टॉपेज पर लोगों को सेनाटाइज होना होगा।
बसों को खास तौर सेनेटाइजर करना होगा। दूसरी ओर पैसेंजर्स की संख्या पर खास ध्यान होगा। बसों के अंदर ही नहीं रोडवेज के बस अड्डों पर भी सेनेटाइजर की व्यवस्था करना होगा।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑटो रिक्शा को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में ऑटो थ्री व्हीलर्स को अगर मीटर से चलने की अनुमति दी जाये तो बेहतर होगा। एसोसिएशन की तरफ से कोशिश है कि सभी चालकों को सेनाटइजर और मास्क लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से चालकों को मास्क और सेनीटाइजर दिया जा रहा है। पंकज दीक्षित ने कहा कि चालकों को अपने पास सैनीटाइजर रखना होगा। सेनेटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। हाथों को सेनेटाइज किए जाने के बाद ही एंट्री दी जाएगी।
नया किराया क्या हो सकता है : पहले दो किलोमीटर के सफर पर 25 लिया जाएगा। इसके बाद हर किलोमीटर पर 12 रुपया लगेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि यूपी में बस और टैक्सी सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मीडिया वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में सोमवार से लॉकडाउन- 5.0 यानी अनलॉक-1 शुरू होगा हमने टीम 11 के साथ इसको लेकर कल काफी मंथन किया है। अनलॉक में जनता को मिलने वाली राहत पर गाइडलाइन तैयार की गई है. सभी को इन गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल यानी सोमवार से अनलॉक शुरू होगा। इसमें भी कंटेनमेंट जोन में सख्ती रहेगी।
कुल मिलाकर देखा जाये तो कोरोना काल में एक बार फिर पटरी पर आने में थोड़ा समय लग सकता है। जहां तक ट्रांसपोर्ट सेवाओं के बहाल होने के दौरान काफी सतर्क रहना होगा। सुरक्षित सफर के लिए खास सावधानियां बरतनी होगी।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…