नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 37 हजार 754 हो गई है। ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। एक लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।
मध्य प्रदेश: भोपाल के स्वास्थ्य अफसर ने बताया कि भोपाल में शनिवार को 39 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1721 हो गई है। वहीं, 784 सैंपल निगेटिव आए। भोपाल जिले में अब तक 61 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज चिरायु अस्पताल से 28 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में कोविड-19 के 502 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में यूपी में मिले संक्रमितों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9733 हो गई है।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, दो पुलिसकर्मियों की संक्रमण से जान चली गई। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, राज्य में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 2,561 तक पहुंच गई है। अब तक 33 जवानों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान: राजस्थान में शनिवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पाली में 14, चूरू में 10, जयपुर में 9, कोटा में 3, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा और दूसरे राज्यों से आए 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या 10128 पहुंच गई। कोटा में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 219 हो गया है।
बिहार: प्रदेश बिहार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को राज्य में 147 पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 4936 हो गई है। शुक्रवार को 146 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई थी। अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…