Categories: मनोरंजन

45 साल की हुईं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में जन्मी शिल्‍पा शेट्टी ने वर्ष 1991 में एक एड से अपने करियर की शुरुआत की थी। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बॉलीवुड की सबसे फिट और एक्टिव अभिनेत्रियों में से एक हैं। शिल्पा एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी जानी जाती हैं। इस खास मौके पर पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी ने शिल्‍पा को दिलचस्प अंदाज में उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।
उनके पति राज कुंद्रा ने अपनी पत्‍नी के लिए रोमांटिक बर्थडे नोट लिखा है। राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में राज ने अपने सबसे अच्छे पलों को साझा करते हुए लिखा-‘मेरी डार्लिंग वाइफ, आप वह महिला हो जिसने अपने प्‍यार से मेरे इम्‍पर्फेक्‍शन्‍स को पर्फेक्‍शन्‍स में बदल दिया। सिर्फ आपकी मुस्‍कान देखकर मेरी जिंदगी का अंधेरा प्रकाश में बदल जाता है। आप सिर्फ मेरे बच्‍चों की मां ही नहीं हैं, बल्‍कि क्वीन ऑफ माई लाइफ एंड हार्ट हैं। आई लव यू बियॉन्‍ड वर्ड्स। हैपी बर्थडे माइ जान, शिल्‍पा शेट्टी।’
शिल्‍पा शेट्टी के बर्थडे पर बहन शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। शमिता शेट्टी ने लिखा-‘बहनें एक पेड़ की शाखाओं की तरह होती हैं, वे अलग-अलग दिशाओं में बढ़ती हैं, फिर भी उनकी जड़ें एक सी रहती हैं। जब आप महत्वपूर्ण चीजें जैसे मुस्कुराहट, उम्मीदें और साहस खो दी है तो वे वापस पाने में आपकी मदद करती हैं। मुश्किल समय में हमेशा मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। माई एंकर, माई हार्ट, माई सोल, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग।’
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के दौरान राज और शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मजेदार वीडियो के साथ मनोरंजन किया है। 15 फरवरी को शिल्पा सेरोगेसी के जरिए दोबारा मां बनी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। शिल्पा शेट्टी ने 22 नवम्बर, 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी और 21 मई, 2012 को उनके बेटे वियान का जन्म हुआ था।
-शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद सब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वह परेश रावल, मिजान और दक्षिण अभिनेता प्रणिता सुभाष के साथ प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा 2’ में भी नजर आएंगी।  शिल्‍पा शेट्टी ने साल 1993 में आई शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘बाजीगर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।-
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago