Categories: Lead News

कोरोना के मरीजों की संख्या तीन लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 11458 नए मामले

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब तीन लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3,08,993 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 386 मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8884 तक पहुंच गई है।

शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,45,779 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7135 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 1,54,330 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, यानि देश का रिकवरी प्रतिशत अब बढ़कर 49.94 प्रतिशत हो गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीजों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20.10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17890 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 10 साल की उम्र तक के 3081 बच्चे संक्रमित हुए।

मध्यप्रदेश: यहां शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल में सप्ताह में पांच दिन पूरा शहर खोलने का ऐलान किया। यहां शनिवार-रविवार को जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा।

यह तस्वीर भोपाल की है। यहां हायर सेकंडरी की परीक्षाएं चल रही हैं। सावधानी के तौर पर क्लास के बाहर सभी स्टूडेंट्स के जूते और सैंडिल उतरवा लिए गए।

 

उत्तरप्रदेश: यहां शुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई। नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को कोरोना के 3493 केस मिले और 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 55 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। राकांपा नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पॉजिटिव पाए गए। प्रदेश में मरीजों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई, इनमें से 49 हजार 628 एक्टिव केस हैं। अब तक 3717 की जान गई।

यह तस्वीर मुंबई की है। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कब्रिस्तान में उसके रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार किया। मुंबई में शुक्रवार को 61 लोगों की मौत हुई।

 

राजस्थान: यहां शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।

बिहार: यहां शुक्रवार को कोरोना के 148 मामले बढ़े और 1 की मौत हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6096 हो चुकी है, इनमें से 2745 एक्टिव केस हैं। अब तक 35 की जान गई। बिहार में कुल 325 कंटेनमेंट जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेंट जोन को ग्रीन जोन में बदल दिया गया।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago