Categories: खास खबर

भारतीय नौसेना का हिस्सा बने 259 पास आउट नौसैनिक

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं की पास आउट परेड शनिवार को केरल के एझिमाला स्थित नौसैनिक अकादमी में हुई। कोर्स कंप्लीशन सेरेमनी के रूप में मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में शामिल हुए 259 नौसैनिक कोविड-19 की वजह से मास्क और दस्ताने के साथ नजर आए।
किसी भी सशस्त्र सेना अकादमी के लिए पास आउट परेड ऐसा मौका होता है जिसे आमतौर पर भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है और प्रशिक्षुओं के माता-पिता, मेहमानों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाता है लेकिन इस बार कोविड-19 संकट की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। यह समारोह भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और 98 वीं भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (बीटेक), 98वीं भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (एमएससी), 29वीं नौसेना ओरिएंटेशन से संबंधित भारतीय नौसेना के मिडशिपमेन और कैडेटों के लिए प्रशिक्षण पूरा होने का गवाह बना।
समारोह में मित्रवत देशों के सात प्रशिक्षु शामिल थे जिसमें दो-दो प्रशिक्षु श्रीलंका और म्यांमार से और एक-एक मालदीव, तंजानिया और सेशेल्स से थे। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला ने नौ मेधावी प्रशिक्षुओं को पदक प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में पास आउट नौसैनिकों को भारतीय नौसेना के मुख्य मूल्यों से तालमेल बिठाने की सलाह दी। उन्होंने कैडेट्स को आस-पास की परिस्थितियों के बावजूद लड़ाई की भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
भारतीय नौसेना अकादमी बीटेक पाठ्यक्रम के लिए ‘राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक’ मिडशिपमैन सुशील सिंह को प्रदान किया गया। नौसेना ओरिएंटेशन कोर्स (विस्तारित) के लिए गोल्ड चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ गोल्ड मेडल कैडेट भोज गुजराल को प्रदान किया गया। नौसेना ओरिएंटेशन (रेगुलर) कोर्स के लिए चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ गोल्ड मेडल कैडेट विपुल भारद्वाज को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ महिला कैडेट के लिए वूमेन ज़मोरिन ट्रॉफी कैडेट रिया शर्मा को प्रदान की गई।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago