सहारनपुर जेल में बंद 57 विदेशी तब्लीगी जमातियों को मिली रिहाई

सहारनपुर। सहारनपुर की जिला जेल में बंद 57 विदेशी तब्लीगी जमातियों को शनिवार को रिहाई दे दी गई। यहां सात अलग-अलग देशों के 57 विदेशी जमाती जेल में थे इन सभी पर वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगे थे।
कोरोना महामारी के बीच विदेश से आए तब्लीगी जमाटी दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे और वहां से देश के अलग-अलग हिस्सों में चले गए थे। सरकार ने इन्हें अपनी पहचान बताते हुए सामने आने के लिए कहा था लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया।  सहारनपुर में  भी 57  विदेशी जमाती अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए थे। बाद में पुलिस ने इन्हें तलाश कर गिरफ्तार किया था और इन पर वीजा शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने कहा था कि यह सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और यहां पर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया था और न्यायालय ने सभी 57 विदेशी जमातियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। यहां इन्हें सहारनपुर जिला जेल में ही बनाई गई अस्थाई जेल में क्वॉरेंटाइन किया गया था और इन सभी के कोरोना सैंपल भी लिए गए थे इनमें से एक जमाती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
न्यायालय ने इन्हें बाद में सुनवाई के दौरान एक महीने की सजा सुनाई थी और यह पीरियड पूरा होने के बाद अब शनिवार को इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया सहारनपुर सांसद हाजी फजलुर्रहमान के दामाद औसाफ़ गुड्डू ने अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में इनके रहने की व्यवस्था कराई है। जेल से रिहा होते ही पहले दिन तब्लीगी जमातियों के लिए बिरयानी और कोरमा बनवाया गया। जमातियों में इंडोनेशिया, भूटान, फ्रांस, मलेशिया, किर्गिस्तान समेत सात देशों के जमती हैं।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago