Categories: क्राइम

म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

कांधला (शामली)। जनपद में म्यूजिक बजाने के लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग हुई है। संघर्ष से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी हाथों में धारदार हथियार व अवैध बंदूक (मस्कट) लहराते नजर आ रहे हैं। दोनो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान पाँच लोगों को चोटें आयी हैं। घायलों को कांधला के सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गयी और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू का है। गांव गंगेरू में दो पक्षों में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ है।दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग और लाठी-डंडे भी चले हैं। अफजल पक्ष व आकिब पक्ष में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान हथियार लहराते हुए आरोपितों का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपित अवैध बंदूक व तलवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के दौरान दोनों पक्ष के पांच लोग चोट लगने से घायल हुए थे। घायल युवकों के नाम अफजल , उमेर व आकिब ओर फरमान, रिहान बताये जा रहे हैं। आरोप है कि युवक गली में बैठकर म्यूजिक बजा रहे थे जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर तत्काल कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया। जिसके बाद घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago