गोरखपुर: जलमग्न हुए खेत-खलिहान, 80 मिमी हुई बारिश

गोरखपुर। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही जमकर बारिश हुई। रात से ही पूर्वांचल के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। खेत-खलिहानों में लगे पानी ने किसानों को खुश कर दिया है। गोरखपुर में 80 मिमी बारिश दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को राहत मिली है।
सोमवार को बिहार के रास्‍ते मानसून ने पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में दस्‍तक दे दी थी। मानसून के बलिया पहुंचने के बाद से अब यह पूरे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्‍ती मंडल के जिलों में सोमवार की देर रात से मंगलवार सुबह तक जमकर बारिश हुई। इतना पानी गिरने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वे काफी खुश हैं।
धान की रोपाई करने में जुटे किसानों के साथ गन्ना किसानों को काफी राहत मिली है। जहां धान रोपाई में होने वाली सिंचाई का खर्च कम हुआ है, वहीं खेतों में लहलहाती गन्ने की फसल को भी संजीवनी मिल गई है। धान रोपाई की सिंचाई के रूप में आने वाली लागत कम हुई है और किसानों पर आने वाला आर्थिक बोझ कम हो गया है। किसान चंद्रभान सिंह, नंदलाल शर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, रामानंद कुशवाहा, हरिवंश चौहान आदि का कहना है कि गन्ने की सिंचाई और धान की रोपाई में पानी का खर्च बहुत कम होने से राहत मिली है।
तापमान में भी आई गिरावट
रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 35.6 दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
80 मिलीमीटर हुई बरसात
गोरखपुर में सोमवार रात से मंगलवार की सुबह तक 80 मिमि बारिश हुई है। इस बारिश में जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया। गोरखपुर के मुक्‍तेश्‍वर नाथ मंदिर में भी पानी भर गया था। हालांकि अब पानी बहने से कुछ राहत मिल रही है। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत मिली है। लेकिन शहर के कई हिस्‍सों से जलजमाव की सूचनाएं भी हैं। अनुमान के मुताबिक मंगलवार को अभी और बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विज्ञानी ने कहा
मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि बलिया तक पहुंची ट्रफ लाइन शाम तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इस महीने करीब 150 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसून अपने समय पर है। बारिश भी सामान्य रहने की उम्मीद है।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago