Categories: खास खबर

मप्र के राज्यपाल टंडन की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान देखने गए अस्पताल

लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। टंडन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ा दिया गया है। उनकी डायलिसिस की जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल की सेहत का हालचाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से राज्यपाल की सेहत के बारे में पूछा। इस दौरान उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इससे पहले भी वह राज्यपाल के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर उनके परिवार के सदस्यों से बात कर चुके हैं। वह लगातार राज्यपाल के परिवार के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करंगे। इसके बाद आज ही वापस भोपाल लौट जाएंगे।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आज राज्यपाल टंडन की ब्लड और यूरिन संबंधी कुछ जांचे कराई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को सांस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार होने पर भर्ती कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया। बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ।
भर्ती करते समय उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आई। जांच के दौरान उनकी लीवर में दिक्कत पाई गई। सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के उपरांत पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। 15 जून को उनके फेफड़े किडनी और लीवर में समस्या बढ़ गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत का हालचाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से आईसीयू में भर्ती राज्यपाल की सेहत के बारे में जानकारी की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी की।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago