होली के बाद खिल उठा शेयर बाजार, 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स

नई दिल्ली। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, 17 मार्च को शेयर बाजार के शुरुआती समय में भारी उछाल देखी जा रही है। अभी लिखते समय बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगभग 475 अंक उछलकर 74, 283 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई है। एनएसई निफ्टी लगभग 150 अंक बढ़कर 22,553 पर ट्रेड कर रहा है।

Advertisement

ये है आज के टॉप गैनर और लूजर

आज शेयर बाजार की शुरुआत में हरियाली देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक तक चढ़ गया है। बीएसई सेंसेक्स में Elgi, JSW, इंडसइंड बैंक, TD Power और Muthoot Finance टॉप गैनर बने हुए हैं। वहीं MTNL, Gensol, LTM, FSL और cholahidng टॉप लूजर की लिस्ट में शुमार हो गए।

इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में भी इंडसइंड बैंक 2 फीसदी उछाल के साथ टॉप गैनर बना हुआ है। इसके साथ ही SBI Life, bajaj finance, caol india और tata motors भी टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा HCL Tech, BPCL, Wipro आज के टॉप लूजर है।

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

इससे पहले 13 मार्च को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 पर क्लोज हुआ। वहीं निफ्टी में भी गिरावट देखी गई थी। एनएसई निफ्टी 73 अंक लुढ़ककर 22,387 पर क्लोज हुआ था।

विदेशी बाजारों से मिला पॉजिटिव संकेत

आज 17 मार्च, सोमवार को गिफ्ट निफ्टी से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं। अभी लिखते वक्त गिफ्ट निफ्टी लगभग 135 अंक उठकर 22580 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजारों से भी बढ़ोतरी के संकेत है। अभी अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर है। इसके साथ ही एशियाई बाजार में भी हरियाली देखी जा रही है।

इंडसइंड बैंक पर आया RBI का फैसला

11 मार्च को इंडसइंड बैंक के शेयर 27 फीसदी लुढ़के थे। जिसके बार इंडसइंड बैंक सुर्खियों में बना हुआ है। 11 मार्च के बाद भी यानी 13 मार्च को इसके शेयर में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। 13 मार्च को इंडसइंड बैंक के शेयर की कीमत 672.10 प्रति शेयर थी। अब जाकर बैंक को राहत मिली है।

दरअसल, इंडसइंड बैंक को देश की केंद्रीय बैंक आरबीआई की तरफ से ग्रीन चीट मिल गई है। आरबीआई ने कहा कि निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

13 मार्च को MTNL शेयर के 12 फीसदी उछले

पिछले हफ्ते 13 मार्च को MTNL के शेयर में 12 फीसदी की उछाल दर्ज की गई थी। 13 मार्च को इसके शेयर बीएसई सेंसेक्स में शुरुआत से ही टॉप गैनर बना हुआ था। 13 मार्च, शुक्रवार को MTNL के शेयर की कीमत 48.78 रुपये रही। इसके साथ ही SEPC के शेयर भी इस रेस में बने हुए थे। हालांकि आज MTNL टॉप लूजर बना हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here