AAP की तरफ से ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ चुनावी अभियान शुरू

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। AAP की तरफ से अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ चुनावी अभियान शुरू किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए… पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है।

आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस व्हाट्सएप नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं… आपका एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here