देश के हर कोने में फैला तिरंगे का रंग, तस्वीरों में देखिए आजादी का जश्न

देश की स्वतंत्रता का 75वां साल पूरा होने वाला है। आने वाले 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के 76वें साल (76th Independence Day of India) के आगाज का जश्न मनाएगा। इस जश्न में देश के हर नागरिक की सहभागिता हो, इसके लिए केन्द्र ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की शुरुआत की है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

jagran

Har Ghar Tiranga को लेकर देश के हर कोने में इसकी शुरूआत हो चुकी है, जिसकी झलक इन तस्वीरों में देख सकते हैं। सभी देशवासी देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं। इस जश्न का प्यारा सा नजारा अहमदबाद के एक स्कूल में देखने को मिला। स्कूल की खिड़की पर जमा बच्चे हाथ में छाता लेकर तिरंगा का प्रदर्शित कर रहे हैं।

jagran

तिरंगे में रंगी इमारतें: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जहां लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाकर जश्न मना रहे हैं तो वहीं ऐतिहासिक व अन्य इमारतों को भी तिरंगे में रंग दिया गया है।

jagran

दिल्ली में हुमायू मकबरा की लाइटों से हुई सजावट की छटा देखते ही बनती है। लखनऊ का शक्ति भवन भी तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। वहीं मुंबई की छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे टर्मिनस की बिल्डिंग भी तिरंगा लाइटों से सजाई गई है।

jagran

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाना है। इसके ही उपलक्ष्य में देश के कई शहरों पर तिरंगा रैलियां निकाली गई और स्वतंत्रता की खुशी मनाई गई। पटना में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा की खूबसूरती देखते ही बनती है।

jagran

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर न सिर्फ आम लोगों में उत्साह है, बल्कि राजनेता भी इसका हिस्सा बन रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ नई दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए।

jagran

प्रयागराज में आजादी के अमृत महोत्सव आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आमजन ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में शामिल लोग बड़े शान से तिरंगा लेकर चलते नजर आए। नोएडा में भी लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

देश की स्वतंत्रता का यह उत्सव पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने में मनाया जा रहा है। गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने स्कूल के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। असम के ही नागांव जिले में एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा के रूप में प्रभात फेरी निकाली।

jagran

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here