फोटोज ऑफ द वीक:लाहौल स्पीति में मंगल ग्रह जैसा अनुभव, केन्या में भयानक सूखा…

1) भारत: यह सड़क स्पीति वैली की, नार्वे डिप्लोमैट ने की शेयर

तस्वीर हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली की है। इसे हाल ही में नॉर्वे के डिप्लोमैट एरिक सोलहेम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोलहेम ने स्पीति घाटी के रंग की वजह से इसकी तुलना मंगल ग्रह से करते हुए लिखा : “राइड इन द मार्स”।

2) अमेरिका: तूफान से महाविनाश, हवा में उड़ गए घर

तस्वीर अमेरिका के फ्लोरिडा की है, जहां कैटेगरी 4 के तूफान इयान ने अपने विनाशकारी रूप से लगभग 25 लाख लोगों को प्रभावित किया। इसके चलते कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई वीडियो में घरों की छतें उड़ती दिख रही हैं। तूफान की वजह से अमेरिका आने-जाने वाली 2000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं।

3) स्पेन: बिजली के तूफान के ऊपर घूमने वाले स्टार ट्रेल्स

फोटो स्पेन के मैड्रिड की है। जिसे फोटोग्राफर मार्क सेलेस ने कैप्चर किया है। एक शाम को सेलेस ने तूफान के बीच तस्वीर लेने की ठानी। तूफान के दौरान उन्होंने बिजली कड़कने की करीब 400 तस्वीरों लीं, जिन्हें बाद में जोड़कर यह तस्वीर बनाई गई। तस्वीर की खूबसूरती यह है कि इसमें बिजलियों के साथ-साथ ऊपर तारों की ट्रेल भी दिखाई दे रही है।

4) सबसे बुरे सूखे से जूझ रहा है केन्या, 15 लाख लोगों का पलायन

फोटो केन्या के शाबा नेशनल रिजर्व की है। जहां सूखे की वजह से मारे गए हाथी का शव दिखाई दे रहा है। दरअसल, केन्या के लोग बीते 40 सालों के सबसे खराब सूखे का सामना कर रहे हैं। सूखे के कारण लगभग 15 लाख लोगों को भोजन और पानी की तलाश में घरों से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

5) ऑस्ट्रिया: इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से बना दिया 6 मीटर लंबा स्कल्पचर

तस्वीर ऑस्ट्रिया के विएना की है। जहां सेना के नायकों के स्मारक के सामने इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से बने 6 मीटर लंबे रोबोट का एक स्कल्पचर प्रदर्शित किया गया है।

6) क्यूबा: तूफान के बाद का आनंद

तस्वीर क्यूबा की राजधानी हवाना की है। जहां तूफान इयान के बाद बच्चे लहरों में खेलते नजर आ रहे हैं। तूफान के कारण हवाना के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस बीच अधिकतर लोग बाहर निकल समुद्री तटों पर लहरों के बीच एंजॉय करते दिखाई दिए।

7) यूक्रेन में रूस की बमबारी से टूटी सड़क

तस्वीर यूक्रेन के कूप्यान्स्क शहर की है। कूप्यान्स्क एक लिबरेटेड फ्रंटलाइन शहर है, जो अभी भी रूसी सेना के हमलों से जूझ रहा है। रूसी सेना के हमलों से यहां की प्रमुख सड़क नष्ट हो गई है, जिससे आवागमन रुक गया है।

8) ब्रिटेन: क्या कभी इतनी लंबी तोरई देखी है…?

तस्वीर ब्रिटेन के न्यूपोर्ट शहर की है, जहां इयान नील नाम के शख्स ने जायंट वेजिटेबल चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्हें सबसे भारी और लंबी तोरई उगाने के लिए विजेता घोषित किया गया। इनके द्वारा उगाई गई तोरई की लंबाई 69.7 सेमी है। तोराई का वजन 2.6 किलो है।

9) चीन: पर्यटकों के लिए सजी 18 मीटर ऊंची फूलों की टोकरी

चीन की राजधानी बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर पर ‘ब्लेस द मदरलैंड’ विषय पर आधारित फूलों से सजी टोकरी सजाई गई है। करीब 18 मीटर ऊंची इस टोकरी को टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए सजाया गया है। इस टोकरी को 7000 स्क्वायर मीटर में फैले फूलों के बिस्तर पर रखा गया है।

10) जर्मनी: 1136 डांसर्स ने एक साथ डांस का बनाया रिकॉर्ड

जर्मनी के सैक्सोनी शहर में सेम्परोपर ड्रेसडेन ओपेरा हाउस के सामने ‘गार्ड डांस’ का आयोजन हुआ। इस आयोजन में कुल 83 डांस क्लब्स के 1136 सदस्यों ने भागीदारी दिखाई। इतने अधिक लोगों द्वारा एक साथ डांस करने का यह अनोखा रिकॉर्ड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here