Categories: मनोरंजन

सिने तारिका ममता कुलकर्णी पर बनेगी फिल्म, अंडरवर्ल्ड से जुड़ चुका है नाम

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का खूब चलन है। कई बायोपिक फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, तो कई फिल्मों की शूटिंग जल्द ही शुरु की जाएगी। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की बायोपिक का नाम भी जुड़ गया है। प्रोड्यूसर निखिल द्धिवेदी 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बिलाल सिद्धीकी की किताब द स्टारडस्ट अफेयर के राइट्स भी खरीद लिए हैं।

ममता का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरंगा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। 1993 में आई आशिक आवारा ममता के करियर की पहली हिट फिल्म थी। इस साल ममता ने स्टारडस्ट मैग्जीन’ के कवर शूट के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था।

ममता ने करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे- धीरे वो फिल्मों से गायब हो गई। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ा, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ममता और विक्की गोस्वामी के अफेयर की खबरें आने लगी। विक्की गोस्वामी एक ड्र्ग्स सिंडगेट सरगना है।

विक्की को दुबई में ड्रग्स की तस्करी के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन विक्की ने इस्लाम कबूल कर अपनी सजा को कम करा लिया। कुछ रिपोर्टस की मानें तो विक्की और ममता ने जेल में ही शादी कर ली थी।

वहीं साल 2016 में मुंबई पुलिस दारा पकड़ी गई 2000 करोड़ की ड्रग्स के मामले में भी विक्की का नाम सामने आया था। खबरें तो ये भी थी कि इसमें ममता कुलकुर्णी भी शामिल है, हालांकि ममता ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ये सब झूठ है। इसके साथ ममता ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी विक्की से शादी नहीं की, दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

ममता के अनुसार वो कई सालों से तप कर रही हैं। उन्होंने अपनी एक ऑटोबायोग्राफी भी लिखी है, जिसका नाम ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगिनी है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

1 week ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

1 week ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

1 week ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

1 week ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

1 week ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

1 week ago