पटना।
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार राज्य में एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 70 सीटें ऐसी हैं जहां उम्मीदवारों के बीच केवल एक हजार वोटों का अंतर है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
अब तक गिने गए 92 लाख वोट
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने कहा, ‘करीब 4.10 करोड़ वोट पड़े, अब तक 92 लाख वोट गिने गए हैं। पहले मतगणना के 25-26 राउंड हुआ करते थे, इस बार यह लगभग 35 राउंड हो गए हैं। इसलिए मतगणना देर शाम तक जारी रहेगी।
इन सीटों पर कभी भी पलट सकती है बाजी
सात सीटों पर वोटों का अंतर 200 से कम है। वहीं 23 सीटों पर वोटों का अंतर 500 से भी कम है। इसके अलावा 49 सीटों पर वोटों का अंतर 1000 से कम है।
01:18 PM, 10-NOV-2020
126 सीटों पर आगे है एनडीए गठबंधन
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-दो, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-चार, कांग्रेस-22, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-एक, राष्ट्रीय जनता दल-66, विकासशील इंसान पार्टी-5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 126 और महागठबंधन- 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
01:14 PM, 10-NOV-2020
43 सीटों पर एक हजार वोटों का अंतर
43 सीटों पर एक हजार से कम वोटों का अंतर हैं। इनमें नीतीश- 20, तेजस्वी- 17, चिराग पासवान- 2 और अन्य की- 4 सीट हैं।
12:56 PM, 10-NOV-2020
अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत वोट गिने गए
बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एच श्रीनिवासन के अनुसार, इस बार लगभग 34 हजार पोलिंग स्टेशन बढ़े हैं जिसके कारण राउंड बढ़े हैं। कुछ सीटों पर 24 तो कहीं पर 51 राउंड में गिनती होनी है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक केवल 20 प्रतिशत वोट ही गिने गए हैं। अंतिम नतीजे आने में शाम के छह-सात बज सकते हैं।
12:52 PM, 10-NOV-2020
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का खुला खाता
चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों के लिए रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-दो, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-पांच, कांग्रेस-20, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-2, राष्ट्रीय जनता दल-65, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
12:45 PM, 10-NOV-2020
देर शाम तक आएंगे चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कई सीटों पर 51 राउंड तक की गिनती हो सकती है। इसके चलते नतीजे देर शाम तक आएंगे।
12:42 PM, 10-NOV-2020
अंतिम नतीजों में हो सकती है देरी
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार अंतिम निर्णय आने में कुछ देरी हो सकती है। इ,की वजह कोरोना संकट है। धीरे-धीरे मतगणना हो रही है। इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या 72 हजार से बढ़ाकर एक लाख तक कर दी गई है।
12:35 PM, 10-NOV-2020
105 सीटों पर महागठबंधन ने बनाई बढ़त
चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों के लिए रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-एक, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, निर्दलीय-सात, कांग्रेस-21, जनता दल यूनाइडेट-47, लोक जनशक्ति पार्टी-2, राष्ट्रीय जनता दल-65, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 125 और महागठबंधन- 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
12:21 PM, 10-NOV-2020
उदित राज ने ईवीएम पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’
इससे पहले मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो बिहार की चेयर रेस और दिलचस्प हो गई। शुरुआत से ही महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि उसकी सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 के करीब पहुंचता दिखा। अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। सिर्फ 1 ही एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें बताया गया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।
रुझानों से जुड़े अपडेट्स
बड़े चेहरों से जुड़े अपडेट्स
काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स
बयानों से जुड़े अपडेट्स
चुनाव प्रचार के 4 बड़े चेहरे
2019 लोकसभा चुनाव में 223 विधानसभा सीटों पर आगे था एनडीए
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए को मिली थीं। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता था। लोकसभा के नतीजों को अगर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो एनडीए को 223 सीटों पर बढ़त मिली थी। इनमें से 96 सीटों पर भाजपा तो 92 सीटों पर जदयू आगे थी। लोजपा 35 सीटों पर आगे थी।
एक सीट जीतने वाला महागठबंधन विधानसभा के लिहाज से 17 सीटों पर आगे था। इनमें 9 सीट पर राजद, 5 पर कांग्रेस, दो पर हम (सेक्युलर) जो अब एनडीए का हिस्सा है और एक सीट पर रालोसपा को बढ़त मिली थी। अन्य दलों में दो विधानसभा क्षेत्रों में AIMIM और एक पर CPI-ML आगे थी।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…