बिहार चुनाव नतीजे LIVE : दोबारा पलट सकती है बाजी, शह और मात की गिनती जारी

पटना।

Advertisement

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार राज्य में एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 70 सीटें ऐसी हैं जहां उम्मीदवारों के बीच केवल एक हजार वोटों का अंतर है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

अब तक गिने गए 92 लाख वोट
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने कहा, ‘करीब 4.10 करोड़ वोट पड़े, अब तक 92 लाख वोट गिने गए हैं। पहले मतगणना के 25-26 राउंड हुआ करते थे, इस बार यह लगभग 35 राउंड हो गए हैं। इसलिए मतगणना देर शाम तक जारी रहेगी।

इन सीटों पर कभी भी पलट सकती है बाजी
सात सीटों पर वोटों का अंतर 200 से कम है। वहीं 23 सीटों पर वोटों का अंतर 500 से भी कम है। इसके अलावा 49 सीटों पर वोटों का अंतर 1000 से कम है।

01:18 PM, 10-NOV-2020
126 सीटों पर आगे है एनडीए गठबंधन
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-दो, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-चार, कांग्रेस-22, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-एक, राष्ट्रीय जनता दल-66, विकासशील इंसान पार्टी-5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 126 और महागठबंधन- 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

01:14 PM, 10-NOV-2020
43 सीटों पर एक हजार वोटों का अंतर
43 सीटों पर एक हजार से कम वोटों का अंतर हैं। इनमें नीतीश- 20, तेजस्वी- 17, चिराग पासवान- 2 और अन्य की- 4 सीट हैं।

12:56 PM, 10-NOV-2020
अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत वोट गिने गए
बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एच श्रीनिवासन के अनुसार, इस बार लगभग 34 हजार पोलिंग स्टेशन बढ़े हैं जिसके कारण राउंड बढ़े हैं। कुछ सीटों पर 24 तो कहीं पर 51 राउंड में गिनती होनी है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक केवल 20 प्रतिशत वोट ही गिने गए हैं। अंतिम नतीजे आने में शाम के छह-सात बज सकते हैं।

12:52 PM, 10-NOV-2020
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का खुला खाता
चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों के लिए रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-दो, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-पांच, कांग्रेस-20, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-2, राष्ट्रीय जनता दल-65, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

12:45 PM, 10-NOV-2020
देर शाम तक आएंगे चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कई सीटों पर 51 राउंड तक की गिनती हो सकती है। इसके चलते नतीजे देर शाम तक आएंगे।

12:42 PM, 10-NOV-2020
अंतिम नतीजों में हो सकती है देरी
चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार अंतिम निर्णय आने में कुछ देरी हो सकती है। इ,की वजह कोरोना संकट है। धीरे-धीरे मतगणना हो रही है। इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या 72 हजार से बढ़ाकर एक लाख तक कर दी गई है।

12:35 PM, 10-NOV-2020
105 सीटों पर महागठबंधन ने बनाई बढ़त
चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों के लिए रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-एक, भाजपा-72, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, निर्दलीय-सात, कांग्रेस-21, जनता दल यूनाइडेट-47, लोक जनशक्ति पार्टी-2, राष्ट्रीय जनता दल-65, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 125 और महागठबंधन- 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

12:21 PM, 10-NOV-2020
उदित राज ने ईवीएम पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’

इससे पहले मंगलवार सुबह जब रुझान आना शुरू हुए तो बिहार की चेयर रेस और दिलचस्प हो गई। शुरुआत से ही महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि उसकी सरकार आसानी से बन जाए, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी। NDA 120 के करीब पहुंचता दिखा। अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। सिर्फ 1 ही एग्जिट पोल सही साबित होता दिख रहा है, जिसमें बताया गया था कि NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।

रुझानों से जुड़े अपडेट्स

  • सुबह 11 बजे NDA 130 और महागठबंधन 97 पर आ गया।
  • सुबह 10.30 बजे NDA 125 पर पहुंच गया और महागठबंधन 109 पर आ गया।
  • सुबह 10 बजे NDA बढ़कर 119 पर था और महागठबंधन घटकर 114 पर आ गया था।
  • सुबह 9 बजे महागठबंधन 120 सीटों पर आगे था, NDA को 90+ सीटों पर बढ़त थी।
  • सुबह 8.30 बजे रुझानों में महागठबंधन 60+ और NDA 40+ पर था।

बड़े चेहरों से जुड़े अपडेट्स

  • लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी राघोपुर से आगे हैं। बड़े बेटे तेजप्रताप हसनपुर सीट से बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन 10 बजे बाद वे इस सीट से पिछड़ गए।
  • मधेपुरा से उम्मीदवार पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
  • बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी दूसरे नंबर पर चल रही हैं।
  • बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
  • परसा से जदयू के चंद्रिका राय और इमामगंज से हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं।
  • VIP के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।

काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स

  • देरी से पहुंचा स्टाफ: सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होनी थी, लेकिन राजधानी पटना से आधा घंटा बीतने के बाद भी कोई अपडेट नहीं आ सका। स्टाफ काउंटिंग सेंटर पर देरी से पहुंचा। कई लोग मोबाइल लेकर आ गए थे। फिर नाश्ता करने में देरी हुई। सुबह 40 मिनट बीतने के बाद भी किसी प्रकार का रुझान नहीं दिया गया।
  • 55 काउंटिंग सेंटर: पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन, नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो काउंटिंग सेंटर बनाए गए। 55 काउंटिंग सेंटरों में 414 हॉल बनाए गए।

बयानों से जुड़े अपडेट्स

  • अगर जदयू हारेगी तो कोरोना की वजह से: जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने कहा कि एक साल पहले राजद को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव के हिसाब से तो जदयू और सहयोगी दलों को 200 से ज्यादा सीटें मिलनी थीं। एक साल में ब्रांड नीतीश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हम अगर हार रहे हैं तो वह सिर्फ कोरोना की वजह से।
  • चुनाव प्रचार के 4 बड़े चेहरे

    • नीतीश कुमारः खुद चुनावी मैदान में तो नहीं थे, लेकिन जदयू का सबसे बड़ा चेहरा नीतीश ही थे। उन्होंने 103 इलाकों में 113 चुनावी रैलियां कीं।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीः मोदीकाल का ये पहला चुनाव था, जिसमें अमित शाह नदारद रहे। मोदी ही प्रचार का बड़ा चेहरा रहे। उन्होंने प्रचार के दौरान बिहार में 12 रैलियां कीं।
    • तेजस्वी यादवः महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार भी हैं। तेजस्वी ने 21 दिन में 251 चुनावी सभाएं कीं। यानी, हर दिन औसतन 12 रैलियां। 4 रोड शो भी किए।
    • राहुल गांधीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबीयत खराब होने की वजह से प्रचार से दूर रहीं। राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका भी कहीं नहीं दिखाई दीं। कांग्रेस के लिए राहुल ने ही प्रचार का मोर्चा संभाला। उन्होंने कुल 8 रैलियां कीं।

     

    2019 लोकसभा चुनाव में 223 विधानसभा सीटों पर आगे था एनडीए
    2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए को मिली थीं। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार जीता था। लोकसभा के नतीजों को अगर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो एनडीए को 223 सीटों पर बढ़त मिली थी। इनमें से 96 सीटों पर भाजपा तो 92 सीटों पर जदयू आगे थी। लोजपा 35 सीटों पर आगे थी।

    एक सीट जीतने वाला महागठबंधन विधानसभा के लिहाज से 17 सीटों पर आगे था। इनमें 9 सीट पर राजद, 5 पर कांग्रेस, दो पर हम (सेक्युलर) जो अब एनडीए का हिस्सा है और एक सीट पर रालोसपा को बढ़त मिली थी। अन्य दलों में दो विधानसभा क्षेत्रों में AIMIM और एक पर CPI-ML आगे थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here