लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी विलक्षण प्रतिभा की धरती है। भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का अहम योगदान है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है।
इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में यूपी के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेण्डर का प्रकाशन एक सराहनीय कोशिश है। योगी ने बोला कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर एवं साज के मानचित्र पर यूपी के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का काम किया गया है। यह कैलेण्डर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।
ज्ञातव्य है कि रागगीरी संस्था के जरिए प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेण्डर में पं0 विष्णु नारायण भातखण्डे, पं0 किशन महाराज, पं0 रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, पं0 उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पं0 सामता प्रसाद तथा पं0 शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की विभूतियों पर सूचना प्रकाशित की गई है। इन सभी महान कलाकारों का या तो जन्म यूपी में हुआ या फिर यूपी उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ा रहा है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…