CM योगी आदित्यनाथ ने किया ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन

लखनऊ। यूपी के सीएम  योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘रागगीरी कैलेण्डर-2021’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी विलक्षण प्रतिभा की धरती है। भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने में हमारे प्रदेश का अहम योगदान है। संस्कृति में संगीत भी समाहित है।

Advertisement

इसके दृष्टिगत भारतीय संगीत मानचित्र में यूपी के योगदान पर केन्द्रित इस कैलेण्डर का प्रकाशन एक सराहनीय कोशिश है। योगी ने बोला कि इस प्रकाशन के माध्यम से सुर एवं साज के मानचित्र पर यूपी के गौरव और गरिमा को स्थापित करने का काम किया गया है। यह कैलेण्डर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी से जोड़ने में उपयोगी होगा।

ज्ञातव्य है कि रागगीरी संस्था के जरिए प्रकाशित वर्ष 2021 के कैलेण्डर में पं0 विष्णु नारायण भातखण्डे, पं0 किशन महाराज, पं0 रविशंकर, विदुषी गिरिजा देवी, पं0 उदय शंकर, विदुषी रसूलन बाई, विदुषी सितारा देवी, विदुषी बेग़म अख्तर, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पं0 सामता प्रसाद तथा पं0 शम्भू महाराज जैसी संगीत जगत की विभूतियों पर सूचना प्रकाशित की गई है। इन सभी महान कलाकारों का या तो जन्म यूपी में हुआ या फिर यूपी उनके कार्य क्षेत्र से जुड़ा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here