144 सीटों को कवर करेगी ‘प्रतिज्ञा यात्रा’: राजनीतिक जानकारों से जानिए इसके मायने

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राएं अपने-अपने पड़ाव की ओर आगे बढ़ रही हैं। यहां यात्रा यूपी के 27 जिलों के 144 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। जगह-जगह लोगों को सरकार की नाकामियों को बताया जाएगा। साथ ही, कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के संघर्षों और उनकी सात प्रतिज्ञाओं से जनता को रुबरु करवाएगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस बुंदेलखंड, अवध और पश्चिम क्षेत्रों के वोटर्स (महिला, किसान, दलित और युवा) को लुभाने का प्रयास करेंगी।

10 दिन की यात्रा में 6 जगह शामिल हो सकती हैं प्रियंका
प्रतिज्ञा यात्रा का समापन एक नवंबर को होगा। अवध के बाराबंकी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। वे पूर्वांचल और पश्चिम की यात्राओं में भी शामिल होंगी। माना जा रहा है वह 6 जगहों पर निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगी।

बाराबंकी के जैदपुर विधान सभा से शनिवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को फ्लैग दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा के तीन रूट

पहला रूट: (बाराबंकी-बुंदेलखंड)- बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगी। इन आठ जिले में 38 विधान सभा को यह यात्राएं कवर करेंगी।
दूसरा रूट: (वाराणसी-अवध) वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगी। इन आठ जिलों में 49 विधान सभा सीट से बस की गुजरेगी।
तीसरा रूट:( पश्चिम जोन)- सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगी। 11 जिलों की 57 सीट की विधान सीट से गुजरेगी।

एक्सपर्ट्स से जानिए इस यात्रा के मायने

जीत में सबसे ज्यादा योगदान महिलाओं के समर्थन का
वरिष्ठ पत्रकार सुमन गुप्ता मानती है कि प्रियंका गांधी के महिला कार्ड से अन्य दूसरे दलों की चिंता तो बढ़ गई है। यात्रा की शुरुआत करने से पहले उन्होंने खेत में धान काट रही महिलाओं के साथ खाना खाया है, इससे कांग्रेस के लिए आने वाले समय में कुछ लाभ तो मिलेगा। फिलहाल, आगे की प्रतिज्ञा यात्रा में भी महिलाओं पर फोकस करते हुए उनके लिए अलग से घोषणा करने का भी ऐलान किया गया है।

महिला उत्पीड़न के मामले को प्रियंका ने हर बार उठाया
वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री का मानना है कि भारतीय राजनीति के इस यथार्थ को प्रियंका गांधी ने समझ लिया है। इसीलिए उन्होंने उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण का सवाल किया। उन्नाव, हाथरस, लखीमपुर जहां भी महिला उत्पीड़न का कोई मामला सामने आया प्रियंका ने उसे हर तरह से उठाया। कांग्रेस के इस दांव के दबाव में भाजपा, सपा और बसपा को भी कुछ इसी तरह के कदम उठाने होंगे।

उनका कहना है कि किसी भी चुनाव में किसी भी दल की जीत में सबसे ज्यादा योगदान महिलाओं के समर्थन का होता है। इंदिरा गांधी के जमाने में कांग्रेस को देश में महिलाओं का एकमुश्त समर्थन हासिल था, जो बाद में धीरे-धीरे घटता चला गया। 2004 में सोनिया गांधी के नेतृत्व में भी कांग्रेस को महिलाओं का खासा समर्थन मिला था, जो 2009 तक जारी रहा।

प. बंगाल में जब तक महिलाओं का समर्थन वाम मोर्चे के साथ रहा उसकी जीत सुनिश्चित रही। बाद में ममता बनर्जी ने महिलाओं के बीच अपनी अलग जगह बनाई और महिलाओं की ताकत की बदौलत ममता और तृणमूल इसी साल हुए विधानसभा चुनावों तक अजेय बनी हुई हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago