लखीमपुर- एक डॉक्टर सहित 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

लखीमपुर-खीरी। कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या की खीरी में बढ़ती जा रही है जिला प्रशासन द्वारा रविवार को मिली सूचना के अनुसार 10 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें एक डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी ड्यूटी स्क्रीनिंग होम में थी।  डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मिली सूचना के में कुल 67 रिपोर्ट आई है। जिनमें से 10 पॉजिटिव 57 नेगेटिव है। जिनमें चार पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जो थाने महाराष्ट्र से आए थे, पसगवां के मूल निवासी हैं और वर्तमान में क्वॉरेंटाइन में है।
दो पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मुंबई से आए हैं, जो चंदन चौकी के मूल निवासी है वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जयपुर से आया है और ईसानगर का रहने वाला है। वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक नवी मुंबई से आया है जो ग्राम सर्वा, खीरी का रहने वाला है, वर्तमान में संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर डाइट राजापुर में है।
एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक अंधेरी मुंबई से आया है और ग्राम बैरिया निघासन का रहने वाला है वर्तमान में क्वॉरेंटाइन सेंटर में है। वहीं स्क्रीनिंग होम में ड्यूटी कर रहे एक चिकित्सक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय में भेज दिया गया है।
बताते चलें कि अब तक जिले में कुल 32 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें पांच पॉजिटिव केस उपचार उपरांत डिस्चार्ज हो चुके हैं जो पूर्णतया स्वस्थ हैं। वर्तमान में कुल 27 एक्टिव पॉजिटिव केस है। बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आ रहे प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है साथ ही बड़े पैमाने पर जांच भी कराई जा रही है।
जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार है किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बस जरूरत है कि स्वास्थ विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। सोशल डिस्टेंस बनाए रहें। बहुत जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें।
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

1 week ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

1 week ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

1 week ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

1 week ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

1 week ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

1 week ago