नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। कुल 90 सीटों में से भाजपा अभी 50 सीटों पर आगे है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 13 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस काफी कम वोटों से पीछे है।
इसका मतलब है कि आगे के राउंड में अगर कांग्रेस के उम्मीदवार इन सीटों में वोटें पाते हैं तो तस्वीर बदल सकती है।
आदमपुर – कांग्रेस 3770 वोटों से पीछे
पंचकूला- कांग्रेस 966 वोटों से पीछे
रादौर- कांग्रेस 5039 वोटों से पीछे
इंद्री- कांग्रेस 4086 वोटों से पीछे
नरवाना- कांग्रेस 5792 वोटों से पीछे
राई- कांग्रेस 1986 वोटों से पीछे
बदरा- कांग्रेस 3456 वोटों से पीछे
दादरी- कांग्रेस 2221 वोटों से पीछे
फतेहाबाद- कांग्रेस 1223 वोटों से पीछे
भवानी खेड़ा- कांग्रेस 4568 वोटों से पीछे
असंध- कांग्रेस 209 वोटों से पीछे
कलानौर- कांग्रेस 1290 वोटों से पीछे
होडल – कांग्रेस 400 वोटों से पीछे
हरियाणा में भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाकर 46 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया और अपनी बढ़त बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस 35 पर है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार निर्दलीय चार सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (आईएनएलडी) और बीएसपी एक-एक सीट पर आगे हैं।
आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अभी भी बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। प्रमुख निर्दलीय उम्मीदवारों में हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राकेश जून, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा और गन्नौर से देवेंद्र कादियान शामिल हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…