पिक्चर अभी बाकी है! 13 सीटों पर कांग्रेस सिर्फ 2 से 5 हजार वोटों से पीछे

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। कुल 90 सीटों में से भाजपा अभी 50 सीटों पर आगे है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 13 सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस काफी कम वोटों से पीछे है।

Advertisement

इसका मतलब है कि आगे के राउंड में अगर कांग्रेस के उम्मीदवार इन सीटों में वोटें पाते हैं तो तस्वीर बदल सकती है।

आइए जानें ये 13 सीटें कौन सी है….

आदमपुर – कांग्रेस 3770 वोटों से पीछे

पंचकूला- कांग्रेस 966 वोटों से पीछे

रादौर- कांग्रेस  5039 वोटों से पीछे

इंद्री- कांग्रेस  4086 वोटों से पीछे

नरवाना- कांग्रेस  5792 वोटों से पीछे

राई- कांग्रेस  1986 वोटों से पीछे

बदरा- कांग्रेस  3456 वोटों से पीछे

दादरी- कांग्रेस  2221 वोटों से पीछे

फतेहाबाद- कांग्रेस  1223 वोटों से पीछे

भवानी खेड़ा- कांग्रेस  4568 वोटों से पीछे

असंध- कांग्रेस 209 वोटों से पीछे

कलानौर- कांग्रेस 1290 वोटों से पीछे

होडल – कांग्रेस 400 वोटों से पीछे

50 सीटों पर भाजपा आगे

हरियाणा में भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाकर 46 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया और अपनी बढ़त बनाए रखी है, जबकि कांग्रेस 35 पर है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार निर्दलीय चार सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (आईएनएलडी) और बीएसपी एक-एक सीट पर आगे हैं।

AAP और JJP का खाता नहीं खुला

आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अभी भी बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। प्रमुख निर्दलीय उम्मीदवारों में हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राकेश जून, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा और गन्नौर से देवेंद्र कादियान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here