Categories: Lead News

Live: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन: निगम बोध घाट पर नारों की गूंज

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई देते हुए उनके महान योगदान को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं।

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा की तस्वीरें

कांग्रेस मुख्यालय पर मनमोहन के अंतिम दर्शन करने आए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।

कांग्रेस कार्यालय में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी।

मनमोहन सिंह की बेटियों के साथ राहुल गांधी।

निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

अंतिम संस्कार की तस्वीरें…

मनमोहन की पार्थिव देह से तिरंगा उतारकर परिजनों को सौंपा गया।

मनमोहन की पार्थिव देह से तिरंगा उतारकर परिजनों को सौंपा गया।

अंतिम वक्त में मनमोहन सिंह को उनकी सिग्नेचर नीली पगड़ी पहनाई गई थी।

अंतिम वक्त में मनमोहन सिंह को उनकी सिग्नेचर नीली पगड़ी पहनाई गई थी।

निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह।

निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह।

मनमोहन के स्मारक पर छिड़ा विवाद

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को भारत पहुंचे। इससे पहले पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगमबोध घाट पहुंचे। 

इन नेताओं ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

पीएम मोदी

राजनाथ सिंह

अमित शाह

सोनिया गांधी

राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खड़गे

भूटानी राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक

ओम बिरला

किरेन रिजिजू

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

6 days ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

6 days ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

6 days ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

6 days ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

6 days ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

6 days ago