Categories: देश

तेजस्वी ने CM नीतीश को ये क्या कह दिया? मच सकता है सियासी घमासान

पटना। Bihar Politics: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए सीएम की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताया।

इसके साथ ही युवाओं की आशा को निराशा में बदलने का भी आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा कि ‘थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है।बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है।छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।’

प्रगति यात्रा को बताया दुर्गति यात्रा

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पोस्टर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने उसे दुर्गति यात्रा बताया है। साथ ही यात्रा में होने वाले खर्च का भी जिक्र किया है। पोस्टर में लिखा है कि ‘ 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये की दुर्गति यात्रा.’

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा से संबंधित टाइम लाइन

  • 11: 28 – पचरूखी के नारायणपुर में सिवान बाइपास योजना का निरीक्षण।
  • 11: 57 – मचकना पंचायत के करहनू कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
  • 11: 59 – जनप्रतिनिधियों का अभिवादन लिया।
  • 12: 02- तालाब का निरीक्षण व मछली का जीरा छोड़ा।
  • 12: 09 – आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण।
  • 12: 11 – अस्पताल का निरीक्षण।
  • 12: 15- विभिन्न योजनाओं का रिमोट से उद्धाटन।
  • 12: 17 – खेल मैदान का उद्धाटन।
  • 12: 18- विद्यालय परिसर का निरीक्षण।
  • 12: 21 – पंचायत सरकार का निरीक्षण।
  • 12: 23- स्टॉल का उद्धाटन एवं निरीक्षण।
  • 12: 25 – जीविका दीदी व विकास मित्रों के साथ संवाद।
  • 12: 37 – भैसाखाल में आगमन।
  • 12: 38 – पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्धाटन।
  • 12: 59 – लक्ष्मीपुर आंदर ढाला पर आगमन।
  • 01: 05- लक्ष्मीपुर आंदर ढाला पर सिवान-हुसैनगंज मार्ग चौडीकरण, प्राथमिकता कार्य योजना का निरीक्षण।
  • 01: 17- परिसदन भवन आगमन।
  • 01: 40- अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक।
  • 02: 52 – संवाद कक्ष से पटना के लिए प्रस्थान।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago