पटना। Bihar Politics: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए सीएम की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताया।
इसके साथ ही युवाओं की आशा को निराशा में बदलने का भी आरोप लगाया।
तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा कि ‘थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है।बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।
बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है।छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।’
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पोस्टर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने उसे दुर्गति यात्रा बताया है। साथ ही यात्रा में होने वाले खर्च का भी जिक्र किया है। पोस्टर में लिखा है कि ‘ 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये की दुर्गति यात्रा.’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…
पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…
कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …
पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…
लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…