लखनऊ। केंद्र सरकार ने एक महीने तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यह अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही 30 जून तक रहेगा। लॉकडाउन 5.0 के लिए जारी गाइडलाइन में अब कड़ी शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्स 8 जून, 2020 से खोले जाएंगे। लॉकडाउन की लंबी पाबंदियों के बाद पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में भी काफी सहूलियतें जनता को मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव ले लिए हैं। अब अफसर उस आधार पर गाइडलाइन बनाने में जुट गए हैं।
लॉकडाउन को पांचवे चरण के रूप में 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान किन-किन गतिविधियों को छूट दी जाएगी, इस संबंध में केंद्र सरकार ने शनिवार को ही गाइडलाइन जारी कर दी गई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तो पहले ही संदेश पहुंचा चुकी है कि यूपी में बड़ी संख्या में प्रवासियों की वापसी के चलते हालात चुनौतीपूर्ण भले हों, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी लॉकडाउन में चरण दर चरण ढील देती चली गई। अब पांचवें चरण यानी लॉकडाउन-5 के लिए कसरत शुरू हो चुकी है।
गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी भी उसमें शामिल हुए, जिसमें उन्होंने प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर बताई गई। यह भी चर्चा हुई कि यूपी में महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से लौटे श्रमिक-कामगारों की वजह से चुनौती बढ़ी है लेकिन, यहां स्वास्थ्य सुविधाएं, क्वारंटाइन सेंटर आदि की व्यवस्था भी उसी हिसाब से की गई है। ऐसे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…