यूपी : लाकडाउन पर केन्द्र की गाइडलाइन पर योगी सरकार ने शुरू की तैयारियां, छूट पर संशय

लखनऊ। केंद्र सरकार ने एक महीने तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यह अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही 30 जून तक रहेगा। लॉकडाउन 5.0 के लिए जारी गाइडलाइन में अब कड़ी शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल्‍स 8 जून, 2020 से खोले जाएंगे। लॉकडाउन की लंबी पाबंदियों के बाद पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में भी काफी सहूलियतें जनता को मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव ले लिए हैं। अब अफसर उस आधार पर गाइडलाइन बनाने में जुट गए हैं।

Advertisement

लॉकडाउन को पांचवे चरण के रूप में 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान किन-किन गतिविधियों को छूट दी जाएगी, इस संबंध में केंद्र सरकार ने शनिवार को ही गाइडलाइन जारी कर दी गई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तो पहले ही संदेश पहुंचा चुकी है कि यूपी में बड़ी संख्या में प्रवासियों की वापसी के चलते हालात चुनौतीपूर्ण भले हों, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी लॉकडाउन में चरण दर चरण ढील देती चली गई। अब पांचवें चरण यानी लॉकडाउन-5 के लिए कसरत शुरू हो चुकी है।

गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी भी उसमें शामिल हुए, जिसमें उन्होंने प्रदेश की स्थिति की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की स्थिति काफी बेहतर बताई गई। यह भी चर्चा हुई कि यूपी में महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से लौटे श्रमिक-कामगारों की वजह से चुनौती बढ़ी है लेकिन, यहां स्वास्थ्य सुविधाएं, क्वारंटाइन सेंटर आदि की व्यवस्था भी उसी हिसाब से की गई है। ऐसे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here