लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें लखनऊ के कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग बस अड्डे से संचालित की जा रही हैं। तीनों बस अड्डों से चलने वाली बसों में बुधवार को भी यात्रियों की कमी देखने को मिली। इसलिए बसों का सीमित संचालन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रबन्धक ने बताया कि पिछले दो दिनों में रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही है। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को यात्रियों की संख्या कुछ बड़ी है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों के सुरक्षित संचालन पर जोर दिया जा रहा है। भले ही यात्रियों की संख्या अभी कम है।
परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि पूरे प्रदेश में बसों का संचालन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में भी इजाफा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के दूसरे दिन मंगलवार को करीब 3,167 बसों का संचालन किया गया था। इससे 68,000 से अधिक यात्रियों ने पूरे प्रदेश में सफर किया था।
उधर लखनऊ में चलने वाली सिटी बसों में भी यात्रियों की भारी कमी है। मंगलवार रात तक लखनऊ में यात्रियों के लिए कुल 66 बसें सिटी बसें चलायी गई थीं। इससे करीब 1,000 लोगों ने सफर किया था।
गौरतलब है कि परिवहन निगम की बसों से आम दिनों में रोजाना करीब 16 से 17 लाख यात्री सफर करते थे। लेकिन, यात्रियों की उपलब्धता अभी बसों के अनुसार नहीं होने पर रोडवेज बसें खड़ी हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…