अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पटाखा’ के दो साल पूरे

मुंबई। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पटाखा’ के दो साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मौके पर अपनी फिल्म के कुछ पलों को याद करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दृश्य से इतर मौके का फनी वीडियो का कोलाज साझा किया।

Advertisement

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “2 साल हो गए पटाखा को। कुछ बहुत ही स्पेशल यादें।”

सान्या को अभी हालिया रिलीज फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में देखा गया था, जिसमें अभिनेत्री बालन भी हैं। अभिनेत्री को अगली बार फिल्म ‘लूडो’ में देखा जाएगा। अनुराग बसु की डार्क एंथोलॉजी कॉमेडी फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश सर्राफ और आशा नेगी ने अभिनय किया है।

फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here