फोर्ब्‍स की सूची में मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल टॉप पर कायम

मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल सबसे अमीर भारतीय

Advertisement

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में भले ही देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हुई हो लेकिन भारतीय धनकुबेरों की संपत्ति में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है। मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्‍स की ताजा सूची में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर टॉप पोजिशन पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है। फोर्ब्‍स की सूची में ये लगातार 13वां साल है जब मुकेश अंबानी टॉप पर बरकरार हैं।

फोर्ब्‍स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (इंडिया रिच लिस्ट 2020) जारी की है। इस साल इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में साल 2019 के मुकाबले 14 फीसदी करीब 51,750 करोड़ डॉलर (करीब 39 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है। फोर्ब्‍स मैगजीन के मुताबिक मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी सबसे अमीर भारतीय कारोबारी हैं।

फोर्ब्‍स की सूची में शामिल टॉप 10 अमीर शख्‍स

-मुकेश अंबानी:- आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी सूची में नंबर वन हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।
-गौतम अडानी:- फोर्ब्स की सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी हैं। इनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।
-शिव नाडर:- एचसीएल टेक चेयमैन सूची में तीसरे नंबर पर हैं, इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।
-आरके दमानी:- डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी की संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है।
-पांचवें नंबर में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम है, जिनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।
-छठे नंबर पर साइरस पूनावाला का नाम है, जिनकी संपत्ति 11.5 अरब डॉलर है।
-सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री (संपत्ति 11.4 अरब डॉलर) है।
-आठवें नंबर पर उदय कोटक है, जिनकी संपत्ति 11.3 अरब डॉलर है।
-नौवें स्‍थान पर गोदरेज फैमिली है, जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है।
-दसवें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल हैं, इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।

फोर्ब्‍स 2020 की सूची में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। इसमें संजीव बिकचंदानी, रिलैक्‍सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ शामिल हैं। इसके अलावा विनोद सर्राफा, चंद्रकांत और राजेंद्र गोगोई, प्रेमचंद्र गोधा, अरुण भारत राम तथा आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में शामिल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here