देश में कोरोना के 53,370 नए मामले, 650 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 78 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 370 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 78,14, 682 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 650 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,17,956 तक पहुंच गई है।

Advertisement

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,80,680 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 70,16,046 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 89.78 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 12 लाख से अधिक किए गए टेस्ट:
देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 23 अक्टूबर को 12,69,479 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 10,13,82,564 टेस्ट किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here