ट्रोल हुए पाकिस्तान के पीएम: इमरान ने ट्विटर अकांउट से सभी को अनफॉलो किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया। इनमें उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ भी शामिल हैं। जैसे ही ट्विटर यूजर्स की नजर इस पर पड़ी तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने इमरान के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की। इमरान के खिलाफ ट्विटर पर #letsunfollowimrankhan को ट्रेंड कराने की अपील की गई।

Advertisement

इमरान ने अपना ट्विटर अकाउंट 2010 में बनाया था। जेमिमा एक ब्रिटिश फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इमरान ने उनसे दो बार शादी की और दोनों ही बार अलग हो गए। हालांकि, वह पिछले कुछ समय तक जेमिमा को फॉलो किया करते थे।

नवाज का ट्विटर अकाउंट देखकर लिया यह फैसला

एक ट्विटर यूजर ए कियानी ने ट्वीट किया- इमरान खान ने नवाज शरीफ का ट्विटर टाइमलाइन विजिट किया। उन्हें महसूस हुआ कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। इससे वह नाराज हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे किसी को फॉलो करेंगे तो नवाज से कमतर हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सांसदों और पहली पत्नी को अनफॉलो कर दिया।

इमरान के सभी फॉलोवर्स भी उन्हें अनफॉलो कर दें

अब्बासी नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया- काफी अच्छा होगा इमरान को फॉलो करने वाले सभी लोग भी उन्हें अनफॉलो कर दें। इसके बाद ही उन्हें पता चलेगा कि ऐसा करने पर क्या महसूस होता है। दूसरों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं शुक्रवार से पहले तक उन्हें फॉलो करता था। जो इंसान अपने लोगों की इज्जत नहीं कर सकता, वह जनता की क्या इज्जत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here