भारत की चेतावनी से खिसियाया पाकिस्तान, सैन्य संघर्ष के प्रति किया आगाह

 नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी से खिसियाये पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार को नई दिल्ली को भविष्य में किसी भी सैन्य संघर्ष के प्रति आगाह किया और कहा कि भारत अपने ही युद्धक विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा।

Advertisement

जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेताया था कि अगर उसने आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखा तो उसे दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।ख्वाजा आसिफ ने इंटरनेट मीडिया पर भारत के शीर्ष सुरक्षा प्रतिष्ठान के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने भारतीय सैन्य और राजनीतिक नेताओं के कुछ हालिया बयानों को अपनी खोई हुई विश्वसनीयता बहाल करने का ”असफल प्रयास” करार दिया, जो उनके शब्दों में मई में हुई झड़पों में हार के बाद ”दबाव” का परिणाम था।

उन्होंने लिखा, ”भारतीय सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के बयान उनकी धूमिल प्रतिष्ठा को बहाल करने का एक असफल प्रयास हैं। 0-6 के स्कोर वाली इतनी निर्णायक हार के बाद, अगर वे फिर से कोशिश करेंगे, तो अल्लाह की इच्छा से स्कोर पहले से कहीं बेहतर होगा।”

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि 0-6 के स्कोर से उनका क्या आशय था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here