सपा के बाद ये पार्टी कर रही बरेली जाने की तैयारी, डेट भी हो गई फाइनल

लखनऊ। बरेली में हाल ही में हुई हिंसा की सच्चाई जानने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सात अक्टूबर को 16 सदस्यीय उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी। इस टीम का नेतृत्व पूर्व विधायक व प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय करेंगे।

Advertisement

पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बरेली की घटना बेरोजगारी, छात्रों के लद्दाख और उत्तराखंड आंदोलनों जैसे असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की साजिश है।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल का दौरा करेगा, पीड़ित परिवारों से मिलेगा और वस्तुस्थिति का विस्तृत जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा। जांच दल में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here