कोई ग्लिच या कुछ और? अखिलेश का 80 लाख फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक बंद हो गया है। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला तकनीकी गड़बड़ी का है या किसी अन्य कारण से पेज हटाया गया है।

Advertisement

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने इस घटना की जानकारी साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अखिलेश यादव का अकाउंट बंद करवाकर सरकार उन्हें जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती। वे जनप्रिय नेता हैं। अखिलेश यादव जिंदाबाद!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here