धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद घर के बाहर फैंस का हुजूम

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार है। वह घर लौट आए हैं। ब्रीच कैंडी अस्‍पताल से उन्‍हें ड‍िस्‍चार्ज कर दिया गया है। डॉक्‍टर्स के मुताबिक, परिवार ने फैसला किया है कि अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। 89 साल के एक्‍टर को सांस लेने की तकलीफ के कारण 12 द‍िन पहले अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisement

इस बीच, परिवार ने हेल्‍थ अपडेट जारी करते हुए अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की है। फैंस से अपील की है कि वह प्रार्थना करें, ताकि एक्‍टर जल्‍द से जल्‍द सलामत हो जाएं। इससे पहले बीते दो दिनों से अस्‍पताल में धर्मेंद्र से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर गोविंदा और परिवार के लोग लगातार धर्मेंद्र का हाल जानने अस्‍पताल में देखे गए।

बुधवार सुबह धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया। बॉबी देओल ने पापा को डिस्चार्ज कराया और अलग से अपनी कार में बैठकर चले गए। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धर्मेंद्र की सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस

धर्मेंद्र के फैन ने बताया कि उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है और वो बस दिन-रात धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की सेहत पर गुड्डू धनोआ ने दिया अपडेट

धर्मेंद्र के दोस्त और लेखक-निर्माता गुड्डू धनोआ ने धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने को लेकर कहा, ‘वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं।’

धर्मेंद्र के फैंस हुए इमोशनल

धर्मेंद्र जहां एक तरफ अस्पताल से घर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके लाखों चाहने वाले दिन रात उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके घर के बाहर फैंस मौजूद हैं। एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ में पकड़कर एक शख्स रोते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के फैन्स की आंखों में उनके लिए प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा है।

मीका सिंह ने धर्मेंद्र के साथ फोटो साझा की

गायक मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘धरम पाजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक हो जाइए सर। वाहेगुरु महर करें।’

परिवार की तरफ से जारी किया गया बयान

परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।’ यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।

धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर का बयान

डॉक्टर प्रतीत समदानी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट दिया। डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज अब घर पर ही जारी रखा जाएगा। वो कई हफ्तों से अस्पताल में थे इसलिए अब परिवार ने फैसला लिया है कि वो उन्हें अब घर पर लेजाकर इलाज करवाएंगे।

‘पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते’
इधर अस्पताल से धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कराया गया, उधर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा- हमारे परिवार के पसदींदा अभिनेता हैं धर्मेंद्र। मैं माता रानी से प्रार्थना करती हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। मैं उनसे मिलने के लिए जाऊंगी। पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते।’

अस्पताल का आधिकारिक बयान

अस्पताल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृप्या किसी भी तरह के अटकलें न लगाएं और इस समय उनकी तथा उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम सभी के प्रेम, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं, जो उनकी निरंतर स्वस्थता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें- क्योंकि वो आप सभी से बेहद प्यार करते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here