21 राज्यों की 102 सीटों पर 66% वोटिंग: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 82%

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग में 66.21 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 2019 के मुकाबले यह आंकड़ा 3 प्रतिशत कम है। 2019 में फर्स्ट फेज में 91 सीटों पर 69.43% वोटिंग हुई थी।

आज जिन 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है, इनमें 2019 में भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। फर्स्ट फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 82% वोटिंग हुई है। सबसे कम 49% वोटिंग बिहार में हुई। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। दो राज्यों पश्चिम बंगाल और मणिपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा भी हुई।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश में 64% और सिक्किम में 68% लोगों ने राज्य में सरकार बनाने के लिए वोट डाले।

  • बंगाल और मणिपुर में झड़प, हिंसा, EVM जलाईं

    • पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच पथराव: तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कूचबिहार के तूफानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर हिंसा की। तृणमूल एजेंट्स से मारपीट की गई है, इसमें कई घायल हैं। TMC ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हथियारों के साथ बूथ के सामने खड़े होकर मतदाताओं को डरा रहे हैं। इस इलाके में गुरुवार रात भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा की और तृणमूल के अस्थाई दफ्तर में आगजनी की। TMC ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने भी तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया है।

     

    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
    पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
    • इम्फाल में उपद्रवियों ने EVM जलाई, तोड़फोड़ भी हुई: मणिपुर के पूर्वी इम्फाल जिले के मोइरंगकंपू में चुनाव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई है। यहां उपद्रवियों ने EVM मशीन को जला दिया। जिले के खुरई लाईखुटलेंबी में गुस्साए लोगों ने EVM मशीन में तोड़फोड़ कर दी। इन लोगों का आरोप था कि हथियारबंद बदमाशों ने उनका वोट डाल दिया। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में भी फायरिंग हुई। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर इस फेज में वोटिंग हुई। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।
    पूर्वी इम्फाल के मोइरंगकंपू में चुनाव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई। यहां उपद्रवियों ने EVM मशीन को जला दिया।
    पूर्वी इम्फाल के मोइरंगकंपू में चुनाव के दौरान आगजनी की घटना सामने आई। यहां उपद्रवियों ने EVM मशीन को जला दिया।
  • मोइरंगकंपू में उपद्रवियों ने बूथ के अंदर भी तोड़फोड़ की।
    मोइरंगकंपू में उपद्रवियों ने बूथ के अंदर भी तोड़फोड़ की।
  • नगालैंड के 6 जिलों में वोटिंग जीरो
    नगालैंड के 6 जिलों में लगभग 0% वोटिंग हुई है। ये जिले हैं- मोन, लॉन्गलेंग, तुएनसान्ग, नोकलाक, शामाटोर और किफिरे। ये सभी पूर्वी नगालैंड में आते हैं। ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन इन जिलों के लिए अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन ने इन जिलों के लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी।

    अब फोटोज में देखिए देश भर में हुई वोटिंग

    राजस्थान में 12 सीटों पर 57.87 फीसदी मतदान हुआ। बरवाड़ा गांव में महिलाओं ने वोट डालने के बाद ग्रुप फोटो खिंचवाई।
    राजस्थान में 12 सीटों पर 57.87 फीसदी मतदान हुआ। बरवाड़ा गांव में महिलाओं ने वोट डालने के बाद ग्रुप फोटो खिंचवाई।
  • यह फोटो सीकर की हैं। यहां सुबह से ही वोट के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
    यह फोटो सीकर की हैं। यहां सुबह से ही वोट के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
  • बंगाल के कूच बिहार में सुबह से लंबी कतारें दिखीं। यहां के ज्यादातर बूथ पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की तादाद ज्यादा देखी गई।
    बंगाल के कूच बिहार में सुबह से लंबी कतारें दिखीं। यहां के ज्यादातर बूथ पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की तादाद ज्यादा देखी गई।
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं।
    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भी सुबह से ही लंबी कतारें दिखीं।
  • यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की है।
    यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की है।
  • नवविवाहित जोड़ों ने भी अपने मतदान के अधिकार इस्तेमाल किया। शादी के बाद ये वोट डालने पहुंचे।
    नवविवाहित जोड़ों ने भी अपने मतदान के अधिकार इस्तेमाल किया। शादी के बाद ये वोट डालने पहुंचे।
  • ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन के अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग के चलते मणिपुर के कांगपोकपी जिले में जीरो वोटिंग रही।
    ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन के अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग के चलते मणिपुर के कांगपोकपी जिले में जीरो वोटिंग रही।
  • 21 राज्यों के 102 सीटों की डिटेल: फर्स्ट फेज में 1,625 प्रत्याशी
    फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here