जंगल में युवती का शव मिला, परिवार ने लगाया रेप के बाद हत्या करने का आरोप

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक छात्रा के साथ रेप के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लड़की का शव जंगल में बरामद हुआ है। मां का आरोप है कि बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। डीएम और एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। गांव में तनाव है। पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

Advertisement

बुधवार की शाम शौच जाने के लिए निकली थी
घटना मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित की मां ने बताया कि बेटी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। बुधवार शाम वह घर से शौच के लिए खेत गई थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। आधी रात उसका शव जंगल में बरामद हुआ।

उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मां ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल, पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।

नामजद आरोपी गिरफ्तार
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि परिवार ने मकनपुर गांव निवासी आदित्य रैदास को नामजद किया है। आरोप लगाया कि आदित्य ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म के बाद हत्या की है। नामजद अभियुक्त आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here