नए केस फिर 50 हजार से ज्यादा, मौतों का आंकड़ा 700 के पार

An Indian health worker checks the temperature of a woman during lockdown to prevent the spread of new coronavirus in Ahmedabad, India, Wednesday, April 8, 2020. The new coronavirus causes mild or moderate symptoms for most people, but for some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness or death. (AP Photo/Ajit Solanki)

नई दिल्ली। देश में कोरोना के आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एक हफ्ते बाद फिर एक बार नए केस का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 50 हजार 465 मरीज मिले। इससे पहले 28 अक्टूबर को 50 हजार 188 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 704 रहा। बीते 15 दिनों में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को 701 संक्रमितों की मौत हुई थी।

Advertisement

15 दिन बाद एक दिन में 700 से ज्यादा मौतें

राज्य 4 नवंबर को हुईं मौत
महाराष्ट्र 300
पश्चिम बंगाल 55
दिल्ली 51
कर्नाटक 34
तमिलनाडु 30

 

देश में अब तक 83 लाख 63 हजार 412 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 77 लाख 10 हजार 630 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 1 लाख 24 हजार 354 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब 5 लाख 25 हजार 397 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में अब तक 11.39 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर अब 81 हजार 883 हो गया है। अच्छी बात है कि देश में अब 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां इतनी ही आबादी में इससे भी ज्यादा लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3 राज्य ऐसे हैं जहां हर 10 लाख की आबादी में दो लाख से ज्यादा, 11 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा और 11 राज्यों में 81 हजार 883 से एक लाख तक टेस्टिंग हो रही है।

11 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े
केरल, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, चंडीगढ़ और लद्दाख में बुधवार को एक्टिव केस में इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 1003, दिल्ली में 994, तेलंगाना में 358 और केरल में 282 एक्टिव केस बढ़े।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र में 5 नवंबर से 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स खोल दिए गए हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी हॉल फिलहाल बंद ही रहेंगे। इसके लिए सरकार ने एक दिन पहले ही गाइडलाइन जारी की थी।
  • 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हर 10 लाख की आबादी में 90 से कम मौतें हो रहीं हैं। ये आंकड़े नेशनल एवरेज से भी कम हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान भी शामिल हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेथ रेट 1.57% से घटकर 1.49% रह गया है। अब तक 92.9% लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। 6.42% मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह मान लिया है कि देश की राजधानी में अब कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस में तेजी आई है। इसे हम कोरोना की तीसरी लहर कह सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here