90 साल की माग्रेट कीनन को लगाई गई दुनिया की पहली फाइजर वैक्सीन

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.79 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 69 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

Advertisement

ब्रिटेन में मंगलवार से वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है। यहां की 90 साल की माग्रेट कीनन फाइजर वैक्सीन लेने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं। उन्हें सेंट्रल इंग्लैंड के लोकल कोवेंट्री अस्पताल में यह टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद कीनन ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं यह कोरोना वैक्सीन लेने वाली पहली इंसान हूं। मुझे खुशी है कि अब मैं नए साल पर निश्चिंत होकर अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगी।

हॉन्गकॉन्ग में मंगलवार से फिर से सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी पाबंदियां सख्त कर दी गईं। शाम 6 बजे के बाद लोग रेस्टोरेंट नहीं जा सकेंगे। जिम और सैलून बंद रहेंगे। हॉन्गकॉन्ग की चीफ एक्जीक्यूटिव कैरी लाम ने कहा- नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारे पास पाबंदियां लागू करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। हॉन्गकॉन्ग में अब तक 7076 मामले सामने आए हैं और 112 संक्रमितों की जान गई है।

WHO ने कहा- वैक्सीन मेंडेटरी न हो

WHO ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन को अनिवार्य यानी मेंडेटरी नहीं किया जाना चाहिए। संगठन ने कहा- बेहतर ये होगा कि इसका इस्तेमाल मेरिट के आधार पर किया जाए। अनिवार्य करने से कोई फायदा नहीं होगा। जिनको जरूरत है, उन्हें जरूर दी जानी चाहिए। अब हमें यह देखना होगा कि देश इस वैक्सीन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं। दूसरी तरफ, UN की हेल्थ एजेंसी ने इस मेंडेटरी करने को कहा है।

फ्रांस का लॉकडाउन हटाने से इनकार

कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे फ्रांस ने साफ कर दिया है कि 15 दिसंबर को लॉकडाउन हटाए जाने की संभावना काफी कम है। फ्रेंच हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसर जेरोम सेलोमन ने कहा- हमने बहुत मुश्किल वक्त का सामना किया है। अब हालात काबू में आ रहे हैं तो हम लॉकडाउन हटाने का रिस्क नहीं ले सकते। फ्रांस में 6 हफ्ते का लॉकडाउन 15 दिसंबर को खत्म हो रहा है। चार हफ्ते पहले तक हर दिन करीब 50 हजार मरीज मिल रहे थे। अब यह संख्या 11 हजार तक पहुंची है। इसलिए सरकार का मानना है कि इसे जल्द हटाने से हालात फिर खराब हो सकते हैं।

पेरिस के एक कोरोना टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट कराते लोग। फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो 15 दिसंबर को लॉकडाउन नहीं हटाएगी। हालांकि, यह कितना और बढ़ाया जाएगा, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
पेरिस के एक कोरोना टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट कराते लोग। फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो 15 दिसंबर को लॉकडाउन नहीं हटाएगी। हालांकि, यह कितना और बढ़ाया जाएगा, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।

 

मैक्सिको में हालात बिगड़े
मैक्सिको में हेल्थ मिनिस्ट्री एक बार फिर अलर्ट पर है। इस छोटे से देश में सोमवार को 6399 मामले सामने आए। इसके साथ ही इसी दौरान 357 लोगों की मौत हो गई। अब सरकार ने कहा है कि वो क्रिसमस पर किसी तरह की राहत देने नहीं जा रही। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- हमारे देश में करीब 12 लाख केस सामने आ चुके हैं। हम अपने एक लाख से ज्यादा नागरिकों को गंवा चुके हैं। हालात ऐसे नहीं हैं कि कोई रिस्क लिया जाए। लिहाजा, प्रतिबंध कम किए जाने की उम्मीद न करें।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते हेल्थ स्टाफ।
मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते हेल्थ स्टाफ।

 

पाकिस्तान में 24 घंटे में 89 मौतें

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 89 संक्रमितों की जान गई है। यह एक दिन में देश में संक्रमण से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। मरने वालों में ज्यादातर सिंध और पंजाब के हैं। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में संक्रमण का रेट 8.58% बढ़ गया है। कई राज्यों के अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं।

पाकिस्तान के पेशावर शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज।- फाइल
पाकिस्तान के पेशावर शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज।- फाइल

 

चीन में 12 नए संक्रमित मिले

चीन में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले यहां 15 नए मामले मिले थे। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मंगलवार को बताया कि नए मामलों में से 10 दूसरे देशों से पहुंचे लोग हैं। एक हफ्ते पहले तक देश में सिर्फ 5 से 6 ऐसे मामले सामने आ रहे थे। देश में अब तक 86 हजार 646 संक्रमित मिले हैं और 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

साउथ कोरिया ने 4 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया

साउथ कोरिया ने 4.4 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज के लिए ऑर्डर दिया है। इसके लिए चार कंपनियों फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन से करार किया गया है। सरकार ने कहा है कि अगले साल से वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। देश में अब तक 38 हजार 755 मामले सामने आए हैं और 552 मौतें हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here