प्रियंका चोपडा ने अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के लिए लिखा भावुक नोट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक बात जो उन्हें सबसे अलग बनाती हैं वो है उनका व्यवहार। प्रियंका चोपड़ा अपनो की बहुत कद्र करती है। फिर चाहे वो प्रियंका के परिवार का हिस्सा हो या फिर उनकी ऑफिशियल टीम का एंप्लॉय हो। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के लिए  सोशल मीडिया पर एक स्पेशन नोट लिखा हैं। साथ में उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना देने के लिए उनकी दो खूबसूरत तस्वीरें भी नोट के साथ में पोस्ट की हैं। प्रियंका चोपड़ा की अंजुला अचारिया की पहली तस्वीर जोधपुर में उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की है और दूसरी तस्वीर पिछले साल कान्स में पार्टी के समय की है।
अपनी मैनेजर अंजुला अचारिया के लिए प्रियंका ने लिखा नोट 
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी अंजुला… हम कॉकटेल के ऊपर एक साथ बड़े सपने देखते हैं और उन सपनों को सच करते हैं। हम रोते हैं, हम हंसते हैं और जानते हैं कि हम कुछ भी नेविगेट कर सकते हैं। आप वह हैं जिसपर मैं हमेशा आपनी अमूल्य जानकारी के साथ हर चीज पर निर्भर रह सकती हूं। मैं तुम्हें प्यार करती हूं अंजू। कृपया जान लें कि जश्न मनाने के लिए हम आज एक साथ नहीं हो सकते हैं लेकिन आपको बहुत पसंद है। ”
अंजुला अचारिया ने प्रियंका के नोट का दिया जवाब
प्रियंका की मैनेजर और उसकी खास अंजुला अचारिया ने प्रियंका के इस नोट का रिप्लाई करते हुए कहा कि मुझे सब की बहुत याद आती है मैं ये मैसेज पढ़कर रो रही हूं … बहुत बहुत धन्यवाद। आप अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और दिल से मुझे हर रोज प्रेरित करती हैं, अंजुला ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि आपने मुझे टीम वर्क की शक्ति दी है आपने हमे ये महसूस करवाया है कि हम मजबूत हैं और अजेय हैं।
यहां पढ़ें प्रियंका का नोट 

 

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here