बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे (Bihar Exit Poll 2025 Result) आ गए हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, इस बार कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। महागठबंधन और एनडीए के साथ पीके की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी मैदान में है।
Bihar Voter Turnout: बिहार में बंपर वोटिंग, क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव पर कहा, “बिहार के मतदाताओं ने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सर्वाधिक प्रतिशत वोटिंग की, जो लगभग 66.9% है। हमारी माताओं और बहनों ने चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा जताया है और 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज़्यादा 71% मतदान दर्ज किया है। बिहार में हुए इन पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनावों ने पूरे भारत को राह दिखाई है। चुनाव आयोग हमेशा अपने मतदाताओं के साथ खड़ा था, खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।”
Bihar Exit Poll Live 2025: ‘2025 फिर से नीतीश’- रेणु देवी
बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी ने कहा, “…सरकार ने अच्छा काम किया है और बिहार का विकास हुआ है, और लोग विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। यह झूठे वादों के लिए वोट नहीं है, यह विकास के लिए वोट है। यह तय है कि 2025 फिर से नीतीश, इसलिए हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है… हम आने वाले समय में अपने वादे भी पूरे करेंगे…”
Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल पर क्या बोले पप्पू यादव?
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “एग्जिट पोल कब सही था?… आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है?… मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है…”
‘नीतीश कुमार ही CM चेहरा हैं’- केसी त्यागी
JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “ये चुनाव लालू यादव के कुशासन और नीतीश कुमार के सुशासन के बीच था। कभी वे(RJD) वोट चोरी की बात करते रहे, कभी EVM की, ये उनकी हताशा थी… हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे। नीतीश कुमार ही CM का चेहरा थे, हैं और रहेंगे।”
एग्जिट पोल पर बीजेपी का रिएक्शन
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, “हमें भरपूर जनादेश और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है… अब विकसित भारत की नींव विकसित बिहार रहेगा… बिहार की जनता एक बार फिर जनादेश देकर बिहार में NDA को मौका देने जा रही है। हम एक ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हैं…”
एग्जिट पोल पर क्या बोली कांग्रेस पार्टी?
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने कहा, “जब तक मतगणना पूरी नहीं हो जाती, कौन कह सकता है कि कौन जीत रहा है? यह कहना कि NDA की सरकार बन रही है, बिल्कुल गलत है… जनता फैसला करती है। बिहार का माहौल ऐसा है कि सरकार महागठबंधन की बनेगी, INDIA गठबंधन की बनेगी। इस बार बिहार का विकास होगा… एग्जिट पोल बिल्कुल गलत हैं… जनता भाजपा से तंग आ चुकी है…”
P-MARQ के एग्जिट पोल में किसको बहुमत?
P-MARQ ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रही है। एनडीए को 142-162 सीटें, महागठबंधन को 80-98 सीटें तथा प्रशांत किशोर की जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान है।
किस पार्टी को कितनी सीटें?
पोलस्ट्रेट ने पार्टीवार भी सीटों का नंबर जारी किया है। बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम 0-2 सीट हासिल कर सकती है।
चाणक्य STRATEGIES पोल में किसकी सरकार?
बिहार चुनाव को लेकर एक और एग्जिट पोल सामने आ आया है। चाणक्य STRATEGIES ने एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें दी हैं।
पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार
पोलस्ट्रेट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। महागठबंधन को 87-102 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं।
पीपुल पल्स का एग्जिट पोल, NDA को बढ़त
पीपुल पल्स का भी एग्जिट पोल आ गया है। NDA को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-13 सीटें जा सकती हैं।
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
पीपल्स इंसाइट का भी एग्जिट पोल आ गया है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त
जेवीसी एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं। एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।
आ गया पहला एग्जिट पोल, इस गठबंधन की बन सकती है सरकार
MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।
टुडे चाणक्य ने दिया बड़ा अपडेट
एक्सिस माय इंडिया के बाद अब टुडे चाणक्य ने भी एग्जिट पोल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टुडे चाणक्य का एग्जिट पोल भी कल जारी होगा।
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के नतीजे कल आएंगे
बिहार चुनाव के लिए एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल कल 12 नवंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से जारी किया जाएगा। एक्सिस माय इंडिया के एमडी प्रदीप गुप्ता ने एक्स पर ये जानकारी शेयर की है।













